Online Skills से पैसे कैसे कमाएं? घर बैठे अपनी स्किल से कमाई करने का पूरा तरीका
आज के भागम-भाग वाली दुनिया में इंटरनेट ने कमाई के तरीके ही पूरी तरह बदल दिए हैं। लोगों के द्वारा पहले पैसे कमाने के लिए नौकरी या बिजनेस को ही सबसे अच्छा माना जाता था, लेकिन अब की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। यदि आपके पास कोई अच्छी स्किल है, तो आप घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। यही वजह है कि आज लाखों लोग यह जानना चाहते हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं और अपनी स्किल को आय के स्रोत में कैसे बदलें।
लेकिन सबसे खास बात यह है कि Online Earning के लिए हमेशा बड़ी डिग्री या भारी निवेश की जरूरत नहीं होती। क्योंकि कई लोग केवल अपनी स्किल्स के दम पर ही हर महीने हजारों और लाखों रुपये तक कमा रहे हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है जिसमें आप जानेंगे कि Online Skills क्या होती हैं, पैसे कैसे कमाएं, सबसे ज्यादा कमाई देने वाला स्किल कौन सा है और बहुत कुछ। आप ये भी पढ़ें:ऑनलाइन नोट्स बेचकर पैसे कैसे कमाएं
Online Skills क्या होती हैं?

सबसे आसान भाषा में जानते है कि ऑनलाइन स्किल्स वह कौशल (Skills) होती हैं जिनकी मदद से आप इंटरनेट के माध्यम से काम कर सकते हैं, सीख सकते हैं और घर बैठे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। क्योंकि आज के डिजिटल दौर में ऐसी स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए अधिकतर कंपनियां और क्लाइंट ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता देते हैं।
यदि आपके पास कोई ऑनलाइन स्किल है, तो आप Freelancing, आप रिमोट जॉब, अपना ऑनलाइन बिजनेस या सोशल मीडिया के जरिए भी आय कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप Content Writing, Graphic Designing, Video Editing, Digital Marketing, Web Development, SEO, Social Media Management, Data Entry और Online Teaching जैसी स्किल्स आज के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन स्किल्स में शामिल हैं। आप सही स्किल सीखकर, आप नियमित अभ्यास करके और अपने काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर आप अपने ऑनलाइन करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। इसीलिए जब लोग पूछते हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, तो सबसे पहले उन्हें अपनी स्किल पहचाननी चाहिए।
क्या Online Skills से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं?
अब सबका एक ही सवाल कि सच में online skills से पैसे कमाए जा सकते है तो मैं आपको बता दूं हाँ, अगर आपके पास सही ऑनलाइन स्किल के बारे में जानकारी है और आप उसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना जानते हैं, तो आप उससे सच में पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि आज के दौर में लाखों लोग घर बैठे ही फ्रीलांसिंग, रिमोट जॉब, ऑनलाइन बिजनेस और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से आय कमा रहे हैं।
लेकिन मैं आपको बता दूं, यह कोई जल्दी अमीर बनने वाला तरीका नहीं है। शुरुआत में आपको स्किल सीखने, आपको अभ्यास करने में और अपना पोर्टफोलियो बनाने में समय देना पड़ेगा। क्योंकि कमाई आपकी इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी स्किल कितनी अच्छी है, आपका अनुभव कितना है और आप क्लाइंट या ग्राहकों को कितना अच्छा काम देकर उसे संतुष्ट कर पाते हैं।
सबसे अच्छी बात यह ही कि जैसे-जैसे आपका अनुभव और भरोसा बढ़ता है, वैसे-वैसे आपको बेहतर प्रोजेक्ट और अधिक कमाई के अवसर भी मिलते जायेंगे। इसलिए आपका धैर्य, लगातार सीखने की आदत और आपका मेहनत ऑनलाइन स्किल्स में सफल होने की सबसे बड़ी कुंजी है। क्योंकि कई लोगों तो ऐस है जो अपनी नौकरी छोड़कर पूरी तरह ऑनलाइन काम करते है। यही वजह है कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं आज के इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले विषयों में शामिल हो चुका है।
सबसे ज्यादा कमाई देने वाली Online Skills कौन-सी हैं?
हर कोई इस क्षेत्र में लंबे समय तक अच्छी कमाई करना चाहते है, तो आपको ऐसी ऑनलाइन स्किल्स सीखनी होगी जिनकी मार्केट में लगातार मांग बनी रहती है। क्योंकि सही स्किल सीखकर आप फ्रीलांसिंग, रिमोट जॉब, अपना बिजनेस या एजेंसी शुरू करके अच्छी आय कमा सकते हैं। तो मैं आपको कुछ सबसे ज्यादा कमाई देने वाली ऑनलाइन स्किल्स के बारे में बता रहा हूं। जो इस प्रकार हैं:-

- Content Writing:- अगर आपको किसी के बारे में भी लिखना पसंद है, तो आपके लिए Content Writing एक शानदार विकल्प हो सकता है।
- Graphic Designing:- यदि आप इसे सीख लेते है तो आप घर बैठे ही अच्छी कमाई कर सकते है क्योंकि सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ने से डिजाइनर्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
- Video Editing:- आज के इस समय में हर कोई वीडियो editing सीख कर अच्छी आय कमाना चाहते है क्योंकि YouTube और Instagram Creators को हमेशा अच्छे Editors की जरूरत होती है।
- SEO (Search Engine Optimization):- मेरे हिसाब से आपको इसे जरूर सीखना चाहिए क्योंकि वेबसाइट मालिक Google Ranking सुधारने के लिए SEO Experts को Hire करते हैं। इसलिए इसकी मांग मार्केट में लगातार बढ़ रही है।
- Digital Marketing:- आज के इस डिजिटल दुनिया में हर businessman का बिजनेस digital रूप में है क्योंकि आज लगभग हर बिजनेस को Digital Marketing की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसकी भी मांग मार्केट में लगातार बढ़ती ही जा रही है।
आपके लिए इनमें से कौन-सी स्किल सबसे बेहतर रहेगी, यह आपकी रुचि, सीखने की क्षमता और करियर के लक्ष्य पर निर्भर करता है। इसलिए यदि आप सीखना चाहते हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, तो इन स्किल्स में से किसी एक को सीखना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि अगर आप किसी एक स्किल पर लगातार अभ्यास करते हैं और समय के साथ अपने काम की गुणवत्ता सुधारते हैं, तो उससे आप अच्छी कमाई कर सकते है।
अपनी Online Skill कैसे चुनें?
अब हम बात करेंगे कि online skills आप अपने लिए कैसे चुने क्योंकि सही ऑनलाइन स्किल चुनना आपके करियर की सबसे महत्वपूर्ण शुरुआत होती है। इसलिए आप केवल यह देखकर स्किल न चुनें कि उस स्किल से सबसे ज्यादा कमाई होती है, बल्कि आप यह भी देखें कि आपको किस तरह का काम करना ज्यादा पसंद है और आप उसे लंबे समय तक सीखने और करने के लिए तैयार हैं।
क्योंकि कई लोग ऐसे है जो शुरुआत में यही गलती करते हैं कि वे एक साथ कई स्किल्स सीखने लगते हैं। जिसके कारण बाद में उन्हें समस्या आने लगती है। क्योंकि जिस स्किल में आपकी रुचि होगी, उसमें सीखना ज्यादा आसान होगा और सफलता मिलने की संभावना भी आपकी अधिक रहेगी।
आपको स्किल चुनने में सबसे पहले अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की मांग (Market Demand) पर ज्यादा ध्यान दें। साथ ही साथ आप अलग-अलग स्किल्स के बारे में जानकारी लें और शुरुआती स्तर में आप मुफ्त कोर्स या वीडियो देखकर उन्हें थोड़ा-बहुत आजमाएं और फिर किसी एक स्किल आप पर पूरा फोकस करें। जब आपका अनुभव अधिक बढ़ जाए, तब उससे जुड़ी दूसरी स्किल्स भी सीख सकते हैं। यदि आपने सही योजना, नियमित अभ्यास और धैर्य के साथ ऑनलाइन स्किल सीखी तो भविष्य में आपकी अच्छी कमाई और बेहतर करियर का आधार बन सकती है। इसीलिए Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, की शुरुआत सही Skill चुनने से होती है।
Online Skills सीखने के लिए क्या करें?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इससे सीखे कहा से, क्योंकि आज इंटरनेट पर हजारों Free और Paid Resources उपलब्ध हैं। इसको सीखने के लिए आपको सबसे पहले यह तय करें कि आपको किस क्षेत्र में रुचि है और भविष्य में किस क्षेत्र से कमाई करना चाहते हैं। इसके बाद आप उसी स्किल से जुड़े भरोसेमंद ऑनलाइन कोर्स, YouTube वीडियो, ब्लॉग और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स की मदद से सीखना शुरू कर सकते है। शुरुआत में आपको केवल जानकारी इकट्ठा करने की बजाय रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास भी करना चाहिए, क्योंकि किसी भी स्किल में महारत केवल लगातार प्रैक्टिस से ही आती है।
स्किल सीखने के दौरान आप छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाएं और अपना पोर्टफोलियो तैयार करें, जिससे भविष्य में क्लाइंट या कंपनी को अपना काम दिखा सकें। साथ ही नई तकनीकों और ट्रेंड्स के बारे में आप लगातार सीखते रहें और अपनी स्किल को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
Online Skill सीखने के बाद पैसे कमाने की शुरुआत कैसे करें?

अब बात करेंगे कि स्किल सीखने के बाद पैसे कमाने की शुरुआत इतनी महत्वपूर्ण क्यों है तो मैं आपको बता दूं कि बहुत से लोग महीनों तक Online Skill सीखते तो रहते हैं, लेकिन कमाई शुरू नहीं कर पाते और लोग सबसे बड़ी गलती यही करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह होती है कि वे सोचते रहते हैं कि अभी उनकी Skill पूरी तरह परफेक्ट नहीं हुई है। लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी व्यक्ति शुरुआत से एक्सपर्ट नहीं होता। हम सब जानते हैं कि हर सफल इंसान ने छोटे-छोटे कदमों से ही शुरुआत की है।
एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं, मान लीजिए आपको अपनी स्किल की अच्छी समझ हो जाए और आप छोटे-छोटे काम करने लगे तो इस समय से ही कमाई की शुरुआत करने की कोशिश करें। क्योंकि शुरुआत में आपका मकसद केवल पैसा कमाना बिल्कुल नहीं होना चाहिए बल्कि अनुभव लेना और अपने काम को बेहतर बनाना आपका मकसद होना चाहिए है।
अब हम बात करेंगे ऑनलाइन skills से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीकों की यानी Freelancing की जिसमें आपको किसी एक कंपनी में नौकरी करने की जरूरत बिल्कुल नहीं होती क्योंकि आप अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए उनकी जरूरत के अनुसार उनका काम करते हैं और बदले में उनसे पैसे कमाते हैं।
अगर आपको Content Writing, Graphic Designing, Video Editing, SEO, Web Development या Social Media Management जैसी कोई Skill आती है, तो आप Freelancing शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आप छोटे प्रोजेक्ट लें और अगर जरूरत पड़े तो कम पैसे में भी क्लाइंट्स काम करें, क्योंकि शुरुआत में अच्छा अनुभव और Clients का भरोसा बनाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है एक फ्रीलांसर के लिए।
अब Freelancing शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको Upwork, Fiverr, Freelancer या PeoplePerHour जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल बनानी होगी और वहां आप अपनी Skills और Portfolio को जोड़ें, फिर अपनी Skill से जुड़े हुए कामों के लिए Proposal को भेजें। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि शुरुआत में काम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
लेकिन अगर आप लगातार कोशिश करते रहेंगे और आप अच्छा काम अपने क्लाइंट्स देंगे, तो धीरे-धीरे Clients खुद आपसे काम करवाना चाहेंगे। एक बात हमेशा याद रखें कि, Online Skills से अच्छी कमाई एक दिन में नहीं होती। अगर आप सीखते रहें, मेहनत करते रहे और लगातार काम करते रहें, तो यही Skill आगे चलकर आपकी नियमित और अच्छी कमाई का एक मजबूत जरिया बन सकती है।
Online Skills के लिए Clients कैसे खोजें?
यह सवाल लगभग हर नए Freelancer के मन में आता है, क्योंकि कई लोग Skill तो सीख लेते हैं लेकिन Client ढूंढने में बहुत संघर्ष करते रहते हैं। इसीलिए मैं आपको बता रहा हूं Clients खोजने के कुछ आसान तरीके:
- LinkedIn का उपयोग करें, क्योंकि आज कई कंपनियां LinkedIn पर Freelancers ढूंढती हैं।
- Facebook Groups Join करें, क्योंकि कई Business Owners Facebook Groups में Freelancers की तलाश करते हैं।
- Instagram का उपयोग करें, क्योंकि यदि आपकी Skill Visual Category में है, तो Instagram आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
- Referral System बनाएं, जिससे संतुष्ट ग्राहक नए ग्राहकों को भी आपके पास भेज सके।
यही कारण है कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, का उत्तर केवल Skill सीखना नहीं बल्कि Clients तक पहुंचना भी होता है।
Social Media की मदद से कमाई कैसे बढ़ाएं?
आज के इस डिजिटल दुनिया में Social Media केवल मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रहा है, बल्कि यह अपनी Skill को दिखाने और नए Clients तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका बन चुका है। अगर आप सोच रहे हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, तो Social Media आपके लिए सबसे शक्तिशाली माध्यम साबित हो सकता है। इसलिए Social Media का सही इस्तेमाल करना सीखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
आप जिस भी Skill में अच्छे हैं, उससे जुड़ा हुआ उपयोगी Content नियमित रूप से सोशल मीडिया पर शेयर करें। जैस की अगर आप Content Writer हैं, तो आप Writing Tips और लेखन से जुड़े सुझाव साझा कर सकते है, अगर आप Graphic Designer हैं, तो आप अपने बेहतरीन Designs दिखा सकते है। वहीं, अगर आप SEO Expert हैं, तो आप SEO Tips और Website Ranking से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचा सकते है। जिसके बाद जब लोग आपके काम को बार-बार देखते हैं, तो उन्हें आपकी Skill पर भरोसा होने लगता है और धीरे-धीरे वे खुद आपसे संपर्क करने लगते हैं।
यहीं से शुरू होती है आपकी Personal Branding की कहानी यानी Personal Branding का मतलब है कि लोग आपको आपकी Skill के कारण पहचानने लगें। जैसे कि किसी को SEO से जुड़ी हुई मदद चाहिए, तो सबसे पहले उन लोगों को आपका नाम याद आए। ऐसे ही Writing, Designing या किसी दूसरी Skill के लिए भी लोग सीधे आपसे संपर्क करें। यही मजबूत पहचान आगे चलकर आपको नए Clients, बेहतर Projects और ज्यादा कमाई के अवसर दिलाती है।
अगर आप लंबे समय तक Online Skills की मदद से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आज के समय में केवल Skill सीखना ही काफी नहीं है। बल्कि अपनी पहचान बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए Social Media पर लगातार आप अच्छा Content शेयर करते रहे और लोगों की मदद करते रहें जिससे समय के साथ आपकी पहचान बढ़ेगी और कमाई के नए अवसर भी अपने आप मिलते रहेंगे।
अपनी Skill की Pricing कैसे तय करें और कितनी कमाई हो सकती है?
एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जब आप Online Skill से कमाई शुरू करते है तो सही Pricing तय करना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। आप शुरुआत में न तो बहुत कम पैसे में काम करें और न ही जरूरत से ज्यादा फीस मांगें। ऐसे में आप अपनी Skill, अनुभव और बाजार की डिमांड को देखकर उचित Rate तय करें। क्योंकि जैसे-जैसे आपका अनुभव और Portfolio बेहतर होगा, वैसे वैसे आपका फीस भी बढ़ता जाएगा।
इस क्षेत्र में कमाई आपकी Skill और मेहनत पर निर्भर करती है। क्योंकि शुरुआती लोग हर महीने लगभग ₹5,000–₹15,000 कमा रहे है वही अनुभवी लोग ₹20,000–₹50,000, जबकि Expert Professionals ₹50,000 से ₹2 लाख या उससे अधिक कमा रहें हैं। इसीलिए Online Skills से पैसे कैसे कमाएं का उत्तर हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है।
अगर आप नियमित और लंबे समय तक इस क्षेत्र से कमाई करना चाहते हैं, तो Freelancing के साथ-साथ आप अपनी Skill से E-Book, Online Course, Templates या Paid Community भी बना सकते हैं। क्योंकि इसमें एक बार मेहनत करने के बाद बार-बार आपको Passive Income कमाने का मौका मिलता है।
Online Skills से पैसे कमाते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां
आज के समय में हर कोई इस क्षेत्र में अच्छा कमाई करना चाहते है, कोई पार्ट टाइम के रूप में तो कोई फुल टाइम के रूप में लेकिन कुछ गलतियों के कारण पैसे कमाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो मैं आपको बता दूं इन गलतियों को आप बिल्कुल भी ना करें। जैसे की:-
- Skill सीखते रहना लेकिन काम शुरू न करना, यह सबसे आम गलती है लोगों की जिसे आप बिल्कुल भी न करें।
- Portfolio न बनाना, क्योंकि Portfolio के बिना Clients को भरोसा दिलाना बहुत मुश्किल होता
- बहुत जल्दी हार मान लेना, क्योंकि ऑनलाइन सफलता में समय लगता है।
- Personal Branding पर ध्यान न देना, क्योंकि पहचान बनाना लंबे समय की सफलता के लिए जरूरी है।
- लगातार Skill Upgrade न करना, क्योंकि डिजिटल दुनिया तेजी से बदलती है। इसलिए नई चीजें सीखते रहना जरूरी है।
Online skills में सफलता पाने के लिए जरूरी मानसिकता
कई लोग Skill तो सीख लेते हैं लेकिन धैर्य की कमी के कारण जल्दी हार मान लेते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जो इस प्रकार है:-
- सीखने की इच्छा रखें:- आप हमेशा नई चीजें को सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने की आदत विकसित करें।
- धैर्य रखें:- क्योंकि ऑनलाइन स्किल्स से सफलता रातों-रात नहीं मिलती, इसलिए लगातार मेहनत करते रहें।
- नियमित प्रैक्टिस करें:- आपको केवल सीखना ही नहीं है, बल्कि हर दिन अपनी स्किल का अभ्यास भी करना है।
- गलतियों से सीखें:- हमेशा आपको असफलता से घबराने के बजाय उसे सुधार का अवसर को समझना होगा।
- खुद को अपडेट रखें:- आप समय के साथ नई तकनीकों और ट्रेंड्स को सीखते रहें। जिससे आने वाला समय में competition कम हो।
- आत्मविश्वास बनाए रखें:- अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और छोटे-छोटे लक्ष्य हासिल करते हुए आगे बढ़ते रहें। क्योंकि जो लोग धैर्य और निरंतरता बनाए रखते हैं, वे ही वास्तव में समझ पाते हैं कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं और उसे सफल करियर में कैसे बदलें।
निष्कर्ष (Conclusion):
इस लेख में हमने विस्तार से आपको समझाया कि Online Skills से पैसे कैसे कमाएं, कौन-सी Skills मार्केट में सबसे ज्यादा मांग में हैं, Clients को कैसे ढूंढें, Freelancing कैसे शुरू करें, Personal Branding क्यों जरूरी है और भविष्य में इस क्षेत्र की संभावनाएं क्या हैं। शुरुआत में आपके लिए परिणाम छोटे हो सकते हैं, लेकिन लगातार सीखने, मेहनत करने और अपने काम की गुणवत्ता को सुधारने से आपकी कमाई और अवसर दोनों बढ़ते जाएंगे।
याद रखिए, Online Skills से पैसे कैसे कमाएं केवल यह एक सवाल नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए यह एक अवसर है जो अपनी प्रतिभा और ज्ञान को इंटरनेट के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। आपकी सही Skill, आपका सही रणनीति और आपका लगातार प्रयास के साथ आप भी ऑनलाइन दुनिया में अपनी पहचान और आय दोनों बना सकते हैं।
FAQs —Online Skills से पैसे कैसे कमाएं
Q1.Online Skills से पैसे कैसे कमाएं?
आप Freelancing, Digital Products, Online Courses, Consulting और Remote Jobs की मदद से अपनी Skills का उपयोग करके कमाई कर सकते हैं।
Q2.कौन-सी Online Skill सबसे ज्यादा कमाई देती है?
SEO, Digital Marketing, Web Development, Video Editing, Graphic Designing और Content Writing जैसी Skills की मांग काफी अधिक है।
Q3.क्या बिना पैसे खर्च किए Skill सीखी जा सकती है?
हाँ, YouTube, Blogs और Free Courses की मदद से कई Skills मुफ्त में सीखी जा सकती हैं।
Q4.Skill सीखने में कितना समय लगता है?
यह Skill और आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। कुछ Skills कुछ महीनों में सीखी जा सकती हैं।
Q5.क्या कॉलेज स्टूडेंट्स Online Skills से कमाई कर सकते हैं?
बिल्कुल। कई छात्र पढ़ाई के साथ Freelancing और Online Services देकर कमाई कर रहे हैं।
Q6.क्या Online Skills के लिए अंग्रेजी जरूरी है?
अंग्रेजी मददगार हो सकती है, लेकिन कई Skills में हिंदी के माध्यम से भी काम किया जा सकता है।
Q7.Freelancing शुरू करने के लिए क्या जरूरी है?
एक अच्छी Skill, Portfolio और Clients तक पहुंचने की रणनीति जरूरी होती है।
Q8.क्या Online Skills से Full-Time Income बनाई जा सकती है?
हाँ, बहुत से लोग केवल Online Skills के दम पर Full-Time Career चला रहे हैं।
Q9.शुरुआती लोग कौन-सी Skill सीखें?
Content Writing, Graphic Designing, Video Editing और Digital Marketing शुरुआती लोगों के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
Q10.क्या Online Skills का भविष्य सुरक्षित है?
हाँ, डिजिटल अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ इन Skills की मांग लगातार बढ़ रही है।