कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? पूरी जानकारी हिंदी में
आज के समय हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है यदि आप भी उसमें से एक है तो यह बिजनेस आपके लिए है। वैसे तो इसकी मांग भारत के साथ-साथ विदेश में भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसलिए यदि आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह आपके लिए आपकी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आज ई-कॉमर्स, FMCG, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा उद्योग, फूड पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में कॉरुगेटेड बॉक्स का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।
इस आर्टिकल में हम इन चीजों के बारे में जानेंगे:-
- क्यों बढ़ रहा है कोरगेटेड बॉक्स बिजनेस का स्कोप।
- कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस कौन शुरू कर सकता है।
- इसमें किये जाने वाले निवेश, मशीनरी और कच्चे माल की पूरी जानकारी।
- इसको बनाने की प्रक्रिया और उत्पादन की जानकारी।
- इसमें होने वाली कमाई और बिजनेस ग्रोथ की जानकारी।
- कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान।
कॉरुगेटेड बॉक्स बिजनेस का स्कोप और बढ़ती मांग
आज भारत में पैकेजिंग Industry का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की संख्या जितनी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है, कॉरुगेटेड बॉक्स की डिमांड भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि किसी भी सामान को सुरक्षित पहुंचाने के लिए मजबूत पैकेजिंग की जरूरत हमेशा रहती है। इसलिए मार्केट में सिंगल वॉल, डबल वॉल, ट्रिपल वॉल, प्रिंटेड, कस्टम साइज और हेवी ड्यूटी बॉक्स इन सबकी अच्छी-खासी मांग है। अगर आप ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग साइज और डिजाइन बना सकें, तो रेगुलर ऑर्डर मिलना मुश्किल नहीं है।
इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि शुरुआत छोटे लोकल उद्योगों से भी की जा सकती है और धीरे-धीरे बड़े ब्रांड्स, ई-कॉमर्स सेलर्स और एक्सपोर्ट कंपनियों तक बिजनेस को बढ़ाया जा सकता है। पैकेजिंग की डिमांड जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह बिजनेस आगे भी फायदे का सौदा बना रहेगा।
कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस कौन शुरू कर सकता है
आज के टाइम पे यह बिजनेस लगभग कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है, इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई खास डिग्री या टेक्निकल(Technical) बैकग्राउंड की जरूरत नहीं होती। बस आपको मैन्युफैक्चरिंग में रुचि हो और मशीनों की बेसिक समझ हो, इतना काफी है।
बेरोजगार युवा जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, छोटे उद्योग लगाने वाले नए उद्यमी, MSME यूनिट चलाने वाले, फैमिली बिजनेस के तौर पर शुरुआत करने वाले और पैकेजिंग इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखने वाले लोग इस बिजनेस को शुरूकर सकते है। यदि आपको पहले से पेपर, पैकेजिंग या प्रिंटिंग का अनुभव है, तो यह और भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसकी शुरुआत छोटे स्तर पर, लोकल मार्केट को टारगेट करके की जा सकती है। जैसे-जैसे आपका ऑर्डर बढ़ते जाएं, वैसे-वैसे बेहतर मशीनें लगाकर प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ा सकते है।
निवेश, मशीनरी और कच्चे माल की पूरी जानकारी
इस बिजनेस में निवेश आपके प्रोडक्शन स्केल और मशीनों पर निर्भर करता है। यदि आपको छोटे स्तर पर सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों के साथ शुरुआत करनी हो तो लगभग ₹8 लाख से ₹20 लाख में काम शुरू हो सकता है, जबकि फुली ऑटोमैटिक प्लांट के लिए आपका निवेश इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।
इसके मुख्य कच्चे माल में क्राफ्ट पेपर, कॉरुगेटेड शीट, गोंद, प्रिंटिंग इंक और पैकिंग स्ट्रैप शामिल हैं। क्योंकि, अच्छी Quality का माल इस्तेमाल करने से बॉक्स मजबूत बनते हैं और ग्राहक भी संतुष्ट रहते हैं। इसलिए मशीनों में कॉरुगेशन मशीन, शीट कटिंग, पेस्टिंग, स्लॉटिंग, क्रीजिंग, प्रिंटिंग, स्टिचिंग और फोल्डिंग मशीन जैसी जरूरतें आती हैं, जिन्हें बजट और जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है।
इस बिजनेस के लिए करीब आपको 2000 से 5000 वर्गफुट जगह चाहिए होती है, जहां कच्चा माल रखने, मशीनें लगाने, तैयार बॉक्स स्टोर करने और लोडिंग-अनलोडिंग जैसी सारी चीज़ें अच्छे से मैनेज हो सकें। जगह की सही प्लानिंग हो तो प्रोडक्शन स्मूद (Smooth) चलता है और ग्राहकों का ऑर्डर समय पर पूरे करना भी आसान हो जाता है।
कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने की प्रक्रिया और उत्पादन की जानकारी
कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का काम शुरू करने से पहले आपको ये जान लेना जरूरी है कि आखिर बॉक्स को बनाते कैसे है। इसके लिए सबसे पहले अच्छी Quality का क्राफ्ट पेपर लाया जाता है, यही इस बिजनेस का खास कच्चा माल है। इसके बाद कॉरुगेशन मशीन में इस पेपर को लहरदार शेप दी जाती है और दूसरी पेपर शीट के साथ चिपकाकर मोटी, मजबूत शीट तैयार की जाती है। क्योंकि, यही शीट बॉक्स को टिकाऊ बनाती है।
इसके बाद जो भी साइज ग्राहक को चाहिए, उस हिसाब से शीट को कटिंग मशीन से काटा जाता है। फिर उसमें क्रीजिंग और स्लॉटिंग की जाती है ताकि बॉक्स को आसानी से मोड़ा और जोड़ा जा सके। क्योंकि इसके बिना बॉक्स सही शेप में नहीं बन पाएगा। इसलिए अगर ग्राहक को अपना ब्रांड नेम, लोगो या प्रोडक्ट डिटेल छपवानी हो, तो यहीं प्रिंटिंग मशीन से वो सब प्रिंट कर दिया जाता है। इसके बाद बॉक्स के किनारों को गोंद या स्टिचिंग से जोड़कर फाइनल शेप दी जाती है।
आखिर में हर बॉक्स की मजबूती और फिनिशिंग चेक की जाती है। जिसमें कोई कमी दिखती है उसे अलग निकाल दिया जाता है ताकि खराब क्वालिटी का माल ग्राहक तक बिल्कुल न पहुंचे। फिर सही बॉक्स को बंडल बनाकर पैक किया जाता है और गोदाम में रखा जाता है या सीधा सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। बस, अगर ये पूरा प्रोसेस सही तरीके से और लगातार अच्छी क्वालिटी के साथ चलता रहे, तो ग्राहक आपको बार-बार ऑर्डर देने लगते हैं।
कमाई और बिजनेस ग्रोथ की जानकारी
कॉरुगेटेड बॉक्स बिजनेस कैसे शुरू करें, यह जानने के साथ-साथ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इसमें कमाई कितनी हो सकती है। लेकिन असल में यह आपके प्रोडक्शन, ग्राहकों की संख्या, ऑर्डर साइज, मशीनों की कैपेसिटी और क्वालिटी पर निर्भर करता है। अगर आपके पास रेगुलर इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स हैं, तो यह बिजनेस आपको लंबे समय तक स्थिर और अच्छी Income दे सकता है।
इसके शुरुआती दिनों में आप लोकल इंडस्ट्रीज़, किराना और मिठाई निर्माताओं, दवा कंपनियों, इलेक्ट्रॉनिक्स डीलरों, फर्नीचर मेकर्स और छोटे ई-कॉमर्स सेलर्स को सप्लाई देकर काम शुरू कर सकते है। क्योंकि यदि बॉक्स मजबूत हो, समय पर और सही कीमत पर ग्राहकों को मिलें तो ऑर्डर बने रहने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
आजकल ई-कॉमर्स कंपनियों को अलग-अलग साइज के कस्टम और ब्रांडेड प्रिंटेड बॉक्स की लगातार जरूरत रहती है, इसलिए उनकी डिमांड के हिसाब से बॉक्स तैयार करें तो बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं। साथ ही इस बिजनेस में एक्सपोर्ट कंपनियों और बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ long Term Contract करके भी स्थायी Income बनाई जा सकती है।
इसमें आगे बढ़ने के लिए समय-समय पर नई मशीनें, बेहतर प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी और नई पैकेजिंग सर्विसेज जोड़ते रहना जरूरी है। जिससे आपके जैसे-जैसे प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ेगी, वैसे ही बड़े क्लाइंट्स के साथ काम करना आसान होगा और बिजनेस को दूसरे शहरों और राज्यों तक भी फैलाया जा सकेगा।
कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कॉरुगेटेड बॉक्स का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। क्योंकि ये एक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस है, तो यहाँ क्वालिटी, मजबूती, टाइम पर सप्लाई और ग्राहक का भरोसा etc. ये सब चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। यदि इसके शुरुआत में ही सही प्लानिंग कर ली जाए तो ये बिजनेस लंबे समय तक अच्छी कमाई दे सकता है।
इसमें सबसे पहला काम है आप अपने आसपास के मार्केट को समझना। साथ ही यह भी देखना कि आपके एरिया में कौन-कौन सी फैक्ट्री, ई-कॉमर्स सेलर, दवा कंपनियां या फूड बिजनेस हैं जिन्हें बार-बार पैकेजिंग बॉक्स की जरूरत पड़ती है। अगर शुरू से ही ऐसे संभावित ग्राहकों की लिस्ट बना ली जाए, तो ऑर्डर लाना काफी आसान हो जाता है।
इसके कच्चे माल में कभी कॉम्प्रोमाइज़ मत कीजिए। इसलिए अच्छा क्राफ्ट पेपर, मजबूत कॉरुगेटेड शीट, बढ़िया गोंद और प्रिंटिंग मटेरियल ही यूज़ करें। क्योंकि सस्ते या कमजोर माल से बने बॉक्स जल्दी खराब हो जाते हैं और ग्राहक नाराज़ होकर दोबारा ऑर्डर देना बंद कर देते हैं। मशीनें भी अपने बजट के अनुसार और साथ ही आपको कितना प्रोडक्शन करना है, उसी के हिसाब से चुनें। इसमें अगर आप छोटे स्तर पर शुरू कर रहे हैं तो सेमी-ऑटोमैटिक मशीन से भी काम चल जाएगा।, बाद में ऑर्डर बढ़ने पर ऑटोमैटिक मशीन जोड़ सकते है। बस मशीनों की समय-समय पर सर्विसिंग करवाते रहें ताकि प्रोडक्शन में कोई रुकावट न आए।
इसमें हर बॉक्स की क्वालिटी चेक करना मत भूलिए, जैसे कि:- कटिंग, क्रीजिंग, प्रिंटिंग, स्टिचिंग, फिनिशिंग सब कुछ सही होना चाहिए। क्योंकि जो बॉक्स सही शेप और मजबूती वाले होंगे, वही ग्राहक की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और वो बार-बार आपसे ही ऑर्डर करेंगे। अगर अपना ब्रांड बनाना है तो सिर्फ आम बॉक्स तक सीमित मत रहिए। साथ ही कस्टम साइज, ब्रांडेड प्रिंटिंग और स्पेशल डिजाइन वाले बॉक्स भी बनाएं, इससे मार्केट में आपकी अलग पहचान बनेगी और बड़े ऑर्डर मिलने के चांस भी बढ़ेंगे।
बिक्री बढ़ानी है तो सिर्फ लोकल मार्केट पर मत टिके रहिए। इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया में डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करें, पैकेजिंग कंपनियों से नेटवर्क बनाएं, एक वेबसाइट बनवा लें और सोशल मीडिया पर भी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करें। अगर टाइम पर सप्लाई दें, सही प्राइस रखें और सर्विस अच्छी दें, तो ये बिजनेस काफी तेजी से ग्रो कर सकता है।
निष्कर्ष
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको आसान शब्दों में बताया कि कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें, के बारे में। जिसमें आपने जाना कि कच्चा माल, सही मशीनें कैसे खरीदे के साथ सही योजना और मार्केटिंग कैसे करें etc.
लेकिन इनमें सबसे खास बात को बस ध्यान रखें कि शुरुआत छोटे स्तर से करें, Quality से कोई कॉम्प्रोमाइज न करें, और समय के साथ प्रोडक्शन कैपेसिटी और ग्राहक नेटवर्क को धीरे-धीरे बढ़ाते रहें। क्योंकि सही प्लानिंग, मेहनत और अच्छी क्वालिटी का साथ मिले तो आपके लिए कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस लंबे समय तक अच्छी कमाई और स्टेबल ग्रोथ का जरिया बन सकता है।
Disclaimer
इस पोस्ट में दी गई जानकारी हमारी व्यावसायिक अनुभव, खुद से किए गए रिसर्च और पैकेजिंग उद्योग से संबंधित सामान्य तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है। इसलिए कॉरुगेटेड बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले आप अपने क्षेत्र की अनुभव और वहां की बाजार मांग को समझे क्योंकि, हर जगह की मांग अलग-अलग होती है।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Pankaj Sharma है और मैं पिछले 2 साल से एक लेखक और Content Creator हूँ। मैं इस Blog पोस्ट के माध्यम से Business, Online Earning और नए बिजनेस आइडिया से जुड़ी उपयोगी और आसान जानकारी लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। मेरा उद्देश्य जटिल विषयों को सरल हिंदी में समझाना है, ताकि हर व्यक्ति उन्हें आसानी से समझ सके और सही जानकारी के आधार पर बेहतर निर्णय ले सके।