Biscuit और Cookies का बिजनेस कैसे शुरू करें? Step by Step Guide
भारत जैसे देश में बिस्किट और cookies ऐसे food products हैं जिनकी मांग केवल किसी खास मौसम तक सीमित नहीं रहती। यहाँ के लोग चाय के साथ खाने से लेकर बच्चों के snack और gifting तक, अलग-अलग वर्ग के ग्राहक इन products को खरीदते हैं। इसी वजह से लोगों के बीच छोटे स्तर पर Biscuit और Cookies का बिज़नेस शुरू करने में रुचि बढ़ी है।
इस कारोबार की सबसे खास बात यह है कि शुरुआत केवल बड़े factory setup से करना जरूरी नहीं है। आप सीमित production capacity के साथ एक छोटी bakery या manufacturing unit शुरू करके स्थानीय बाजार में product बेचने से शुरुआत कर सकते है। बाद में मांग बढ़ने पर machinery, production और distribution network को बढ़ाया जा सकता है।
लेकिन इस business को केवल बिस्किट बनाकर पैकेट में भरने का काम बिल्कुल भी न समझे। इसमें आपको recipe consistency, raw material quality, baking temperature, packaging, shelf life, food safety और डिस्ट्रीब्यूशन इन सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं कि Biscuit और Cookies का बिज़नेस कैसे शुरू करें, तो इसे शुरुआत से समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसके लिए आपको पूरे पोस्ट को जरूर पढ़ें।
Biscuit और Cookies का बिज़नेस क्या है?
इस बिजनेस में flour, sugar, fat और दूसरे ingredients की मदद से अलग-अलग प्रकार के biscuits और cookies तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इन्हें bake करने के लिए रखा जाता है उसके बाद इसे cool किया जाता है और food-grade packaging में पैक करके बाजार में बेचा जाता है। आप इस business को मुख्य रूप से तीन स्तरों पर शुरू कर सकते हैं।
जिसमें पहला स्टेप आप छोटे स्तर पर bakery-style production। उसके बाद आप दूसरा स्टेप semi-automatic machinery के साथ छोटा manufacturing unit। इसके बाद तीसरा बड़े production setup के साथ अपना brand बनाकर wholesale, retail और online market में बिक्री। एक काम कीजिएगा कि शुरुआत में एक साथ कई varieties बनाने की बजाय 2–4 अच्छे products से market testing करना ज्यादा व्यावहारिक हो सकता है।
Biscuit और Cookies बनाने के लिए कौन-कौन सा कच्चा माल चाहिए?
इस बिजनेस में raw material की quality सीधे final product के taste और texture को प्रभावित करती है। जिसके लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता हो सकती है—
- मैदा या अन्य flour
- चीनी
- Butter या bakery shortening
- दूध पाउडर, जहां recipe में आवश्यक हो
- Baking powder या अन्य permitted ingredients
- नमक
- flavouring ingredients
- cocoa या chocolate ingredients
- dry fruits या nuts
- food-grade packaging material
- labels और cartons
किसी particular cookie की recipe के अनुसार ingredients अलग हो सकते हैं। इसके लिए आपको एक बात जरूर ध्यान रखना चाहिए कि हर batch में ingredients की मात्रा और quality लगभग समान रहे। जिसके लिए सबसे महत्पूर्ण बात यह है अगर एक बार biscuit बहुत crispy और दूसरी बार soft हो जाए, तो ग्राहक के लिए brand consistency खराब हो सकती है।
Biscuit और Cookies बनाने की प्रक्रिया
Biscuit और cookies की exact manufacturing process product की recipe पर निर्भर करती है, लेकिन सामान्य तौर पर इसके कई चरण है –
1. Raw Material की जांच
सबसे पहले flour, sugar, fat और दूसरे ingredients की quality check की जाती है। क्योंकि खराब या contaminated raw material को production में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिससे आपके बिजनेस के प्रति ग्राहकों का भरोसा टूट जाए।
2. Mixing
निर्धारित मात्रा में ingredients को mixer में मिलाया जाता है। क्योंकि इसके लिए mixing time और consistency महत्वपूर्ण होते हैं।
3. Dough तैयार करना
Ingredients को मिलाकर उचित consistency का dough तैयार किया जाता है। इसमें Cookies के लिए dough की consistency product के आकार और texture के अनुसार अलग हो सकती है।
4. Shaping
इसके बाद dough को निर्धारित आकार में तैयार किया जाता है। जिसको आप छोटे unit में यह काम manual या basic equipment से कर सकते है, जबकि commercial production में cookie depositor, sheeter या moulding equipment का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. Baking
इसके अगले प्रोसेस में तैयार biscuits या cookies को oven में निर्धारित temperature और समय के अनुसार bake किया जाता है। यह आपका सबसे महत्वपूर्ण stages में से एक है। क्योंकि इसके Temperature में थोड़ा अंतर भी colour, texture और taste को प्रभावित कर सकता है।
6. Cooling
इसके Baking हो जाने के बाद product को उचित तरीके से cool किया जाता है। क्योंकि गरम product को तुरंत पैक करने से packaging के अंदर moisture की समस्या हो सकती है।
7. Quality Check
बाजार में भेजने से पहले आपको बिस्किट का colour, texture, आकार, taste और packaging से पहले overall quality check करना होता है।
8. Packing
अंत में तैयार biscuits और cookies को suitable food-grade packaging में pack करके market के लिए तैयार किया जाता है।
Biscuit और Cookies बनाने के लिए कौन सी मशीन चाहिए?
इस बिजनेस के लिए मशीनरी का चुनाव आपकी production capacity और budget पर निर्भर करेगा। यदि आप इसे छोटे या medium-scale unit शुरू करना चाहते है तो उसके लिए ये निम्न equipment की आवश्यकता हो सकती है—
- Flour sieving machine
- Planetary या industrial mixer
- Dough mixer
- Cookie depositor या sheeter
- Baking oven
- Cooling racks या cooling system
- Weighing machine
- Sealing machine
- Batch coding machine
- Stainless steel work tables
- Storage containers
लेकिन इसके बड़े production setup में automation के अनुसार machinery की संख्या और क्षमता बढ़ सकती है। क्योंकि शुरुआत में केवल इसलिए बड़ी मशीन खरीदना उचित नहीं है क्योंकि उसकी production capacity ज्यादा है।
इसके लिए कुछ चीजों को full-fill करना होता है। इसके लिए अगर आपके पास प्रतिदिन केवल 100–200 kg की बिक्री की क्षमता है और आपने हजारों किलो production वाली मशीन लगा दी, तो मशीन की unused capacity आपके लिए अतिरिक्त लागत बन सकती है। इसलिए पहले market demand का अनुमान लगाएं और उसी के अनुसार machinery चुनें।
Biscuit और Cookies का बिजनेस शुरू करने में कितनी लागत आएगी?
इस business की लागत का कोई एक fixed figure नहीं है। इसमें छोटे bakery-style setup की लागत और commercial manufacturing unit की लागत में काफी अंतर हो सकता है। आपकी कुल investment मुख्य रूप से इन चीजों पर निर्भर करेगी—
- मशीनरी
- Oven
- Production equipment
- Workspace
- Electrical setup
- Raw material
- Packaging
- Labour
- Initial marketing
- Working capital
- Transportation
अगर आप छोटे स्तर पर manual या semi-automatic setup शुरू करते हैं तो investment को काफी नियंत्रित रखा जा सकता है। वहीं अगर आप commercial-scale automatic production line लगाना चाहते हैं तो machinery और infrastructure पर काफी अधिक पूंजी की जरूरत हो सकती है। इसलिए project report बनाते समय केवल मशीनों की कीमत नहीं, बल्कि working capital को भी शामिल करना जरूरी है।
MSME के तहत Biscuit और Cookies का बिजनेस
Biscuit और cookies की manufacturing एक food-processing/manufacturing activity है। अगर आप इसे formal business के रूप में शुरू करते हैं, तो Udyam Registration के माध्यम से अपने enterprise को MSME framework में register कर सकते है।
क्योंकि वर्तमान में official Udyam portal के अनुसार Micro Enterprise के लिए investment limit ₹2.5 करोड़ तक और annual turnover limit ₹10 करोड़ तक है। साथ ही Small और Medium enterprises के लिए भी revised limits लागू हैं।
Udyam Registration government portal पर free और paperless है और registration के बाद आपको permanent Udyam Registration Number तथा certificate मिलता है। इसका मतलब यह है कि छोटा biscuit manufacturing unit अपनी eligibility के अनुसार MSME के रूप में formalize हो सकता है।
PMEGP से बिजनेस के लिए लोन और सब्सिडी
अगर आप एक नया manufacturing unit शुरू करते हैं, तो PMEGP यानी Prime Minister’s Employment Generation Programme जैसी credit-linked scheme को भी आप देख सकते हैं। क्योंकि इन से जुड़ी scheme है, साथ ही नए micro enterprises के लिए financial assistance का framework प्रदान करती है। लेकिन यहां आपको एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है—इसमें सरकारी subsidy का मतलब आपको मुफ्त में पूरा business capital मिलना बिल्कुल नहीं है।
PMEGP में beneficiary contribution, bank finance, project eligibility और margin money subsidy जैसी निर्धारित प्रक्रियाएं होती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले current guidelines और अपनी eligibility को official portal या संबंधित agency/bank से verify करना चाहिए। और साथ ही सारे नियमों को अच्छे से पढ़े।
PMFME योजना से भी सहायता मिल सकती है
इस बिजनेस में एक ओर shceme है क्योंकि यह Biscuit और cookies जो है वह food-processing category में आते हैं, इसलिए PMFME यानी Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises Scheme भी relevant हो सकती है। क्योंकि यह योजना MSME Ministry की नहीं, बल्कि Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) की scheme है।
PMFME के official information के अनुसार individual micro food-processing units के लिए eligible project cost पर 35% credit-linked capital subsidy, अधिकतम ₹10 लाख प्रति unit तक, का प्रावधान है। Beneficiary contribution कम से कम 10% और बाकी राशि bank loan से आती है।
इसमें ODOP यानी One District One Product approach भी महत्वपूर्ण है। इसलिए आवेदन करने से पहले आप अपने जिले की ODOP स्थिति और current scheme eligibility देखना जरूरी है। क्योंकि इस Scheme में new और existing micro food-processing enterprises के लिए provisions हैं, लेकिन product और project eligibility लागू होती है। इसलिए किसी भी subsidy को guaranteed benefit मानकर investment शुरू नहीं करना चाहिए।
FSSAI लाइसेंस क्यों जरूरी है?
हम जानते है कि यह एक food products हैं, इसलिए food business के लिए FSSAI registration/license की आवश्यकता होती है। FSSAI के अनुसार food business की licensing और registration Food Safety and Standards Act के तहत regulated है और इसके लिए FoSCoS system का इस्तेमाल किया जाता है।
इस business का size, production capacity और turnover यह तय करने में महत्वपूर्ण होगा कि आपको registration चाहिए या आपके इस बिजनेस पर किस प्रकार का license लागू होगा। इसलिए production शुरू करने से पहले अपनी activity के अनुसार FSSAI requirements check करना जरूरी है।
Biscuit और Cookies बेचकर कितनी कमाई हो सकती है?
इस बिजनेस में profit का अनुमान केवल selling price देखकर लगाना बिल्कुल गलत माना जाएगा। क्योंकि मान लीजिए आपने एक packet ₹30 में बेचा। जिसमें से आपको निकालना होगा—Flour की लागत, Sugar, Butter/fat, Other ingredients, Electricity/gas, Labour, Packaging, Rent, Transportation, Wastage, Marketing, Distributor/retailer margin etc. इन सभी खर्चों के बाद जो राशि बचती है, वही वास्तविक profit की दिशा दिखाती है।
अगर आप अपना brand सीधे ग्राहक को बेचते हैं तो distributor margin बच सकता है, लेकिन marketing और delivery cost बढ़ सकती है। यदि वहीं आपको wholesale model में margin कम हो सकता है, लेकिन volume अधिक मिलने की संभावना रहती है।
इसलिए हमेशा business model चुनते समय margin और sales volume आपको दोनों को साथ देखना चाहिए।
निष्कर्ष
Biscuit और Cookies का बिज़नेस शुरू करने के लिए सिर्फ मशीन और oven खरीदना काफी नहीं है। इसके लिए अच्छी recipe, quality raw material, hygiene, packaging और सही pricing पर भी ध्यान देना जरूरी है।
अगर आप इस बिज़नेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले छोटे स्तर से शुरुआत करें और अपने local market में product को test करें। बिक्री और customer response अच्छा मिलने पर धीरे-धीरे production बढ़ा सकते हैं। अगर आप Biscuit और Cookies का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने budget, product और local market की demand का छोटा-सा plan बनाएं और फिर आगे बढ़ें।
Disclaimer
इस लेख में Biscuit और Cookies के बिजनेस से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और educational purpose के लिए दी गई है। मशीनरी की कीमत, लागत, मुनाफा, सरकारी योजनाओं की eligibility और अन्य आंकड़े समय, स्थान और परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं।
बिज़नेस शुरू करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग, FSSAI और योजना की आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम जानकारी और नियमों की पुष्टि जरूर करें। किसी भी वित्तीय या व्यावसायिक निर्णय से पहले अपने स्तर पर उचित research और सलाह लेना बेहतर है।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Pankaj Sharma है और मैं पिछले 2 साल से एक लेखक और Content Creator हूँ। मैं इस Blog पोस्ट के माध्यम से Business, Online Earning और नए बिजनेस आइडिया से जुड़ी उपयोगी और आसान जानकारी लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। मेरा उद्देश्य जटिल विषयों को सरल हिंदी में समझाना है, ताकि हर व्यक्ति उन्हें आसानी से समझ सके और सही जानकारी के आधार पर बेहतर निर्णय ले सके।