हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी आसान शब्दों में
क्या आप लोगों को पता है कि आज भारत में एक ऐसा तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जो पारंपरिक फसलों की तुलना में 4 से 5 गुना ज्यादा मुनाफा दे रहा है और इस खेती की सबसे खास बात ये है कि इसमें 99% कम पानी लगता है पारंपरिक खेती की तुलना में। जी हाँ, हम बात कर रहे है जड़ी-बूटी वाले पौधे की खेती की जिसकी दुनिया भर में जबर्दस्त मांग है ।
आज के समय में खेती केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह गई है। आज के इस बदलते दौर में किसान भाई लोग और नए बिजनेस शुरू करने वाले लोग ऐसे विकल्प खोज रहे हैं जिनमें कम लागत में बेहतर बाजार के साथ अच्छी कमाई की संभावना हो। इन्हीं विकल्पों में तेजी से लोकप्रिय होता एक क्षेत्र है हर्बल खेती। अगर आपके मन में सवाल है “हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं”, तो यह Post आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है वह भी आसान शब्दों में। साथ में आप ये भी पढ़ें:मशरुम फार्मिंग से कमाए लाखो रूपये महीना
पिछले कुछ वर्षों में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों की मांग दुनिया में तेजी से बढ़ी है। लोग अब हर्बल दवाइयां, ऑर्गेनिक उत्पाद, प्राकृतिक स्किन केयर और हेल्थ प्रोडक्ट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं यह सवाल आज किसानों, युवाओं और नए बिजनेस शुरू करने वालों के बीच में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
अगर आपने सही योजना, सही पौधों का चुनाव और सही मार्केटिंग की strategy अपनाई, तो हर्बल खेती आपके लिए एक मजबूत कमाई का जरिया बन सकती है। इसलिए इस Post में हम विस्तार से समझेंगे कि हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं, कौन-कौन से पौधे ज्यादा कमाई दे सकते हैं, खेती कैसे शुरू करें, बिक्री कैसे करें और सरकारी सहायता कहां से मिल सकती है।
हर्बल फार्मिंग ही क्यों?

आज की बदलती इस दुनिया को देखते हुए खेती के तरीके भी तेजी से बदल रहे है। जहां पहले के किसान मुख्य रूप से गेहूं, धान और दूसरी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब लोग ऐसी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं जिसमें बाजार की मांग ज्यादा होने के साथ-साथ कमाई भी बेहतर हो। इसी वजह से हर्बल फार्मिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
यदि आपके मन में यह सवाल है कि हर्बल फार्मिंग ही क्यों चुननी चाहिए, तो इसके पीछे कई कारण है जो इस प्रकार है:
1.बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग
आज लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा जागरूकता फैल गई है। इसलिए आयुर्वेदिक दवाइयां, हर्बल चाय, स्किन केयर प्रोडक्ट, प्राकृतिक तेल और ऑर्गेनिक चीजों की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज के इस दौर में बड़ी कंपनियां भी हर्बल उत्पादों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। ऐसे में हर्बल पौधों की मांग बढ़ने से किसानों को कमाई का एक अच्छा मौका मिल रहा है। यही वजह है कि हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं यह सवाल आज पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुका है।
2.कम जमीन में भी अच्छी शुरुआत
हर्बल फार्मिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको हमेशा बहुत ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास 5–10 एकड़ जमीन नहीं है, तब भी आप इसे छोटे स्तर पे शुरुआत कर सकते हैं। जी हाँ, कई हर्बल पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें कम जगह में भी उगाया जा सकता है जैसे: एलोवेरा, तुलसी, अश्वगंधा, लेमनग्रास और स्टीविया पौधों की खेती छोटे क्षेत्र में भी शुरू की जा सकती है। शुरुआत में आप आधा एकड़ या 1 एकड़ जमीन से काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें जोखिम भी कम रहता है और अनुभव भी मिलता है।
छोटे स्तर पर खेती शुरू करने का एक फायदा यह भी है कि शुरुआती निवेश कम लगता है। बड़े स्तर पर खेती करने की तुलना में कम जमीन में बीज, पौधे, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर भी कम खर्च आता है। इससे नए लोगों के लिए शुरुआत करना बहुत आसान हो जाता है।
3.बेहतर मुनाफे की संभावना
आज के दौर में कई ऐसे भी किसान है जो पारंपरिक खेती के साथ-साथ हर्बल खेती की तरफ इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि कुछ हर्बल पौधे सही तरीके से उगाए जाएं तो आपको बेहतर मुनाफा दे सकते हैं। क्योंकि सामान्य फसलों में किसानों को कई बार मौसम, बाजार कीमत और बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और वहीं दूसरी तरफ कुछ हर्बल पौधों की बाजार में लगातार मांग बनी रहती है। आयुर्वेदिक दवाइयों, हर्बल प्रोडक्ट, हेल्थ सप्लीमेंट, कॉस्मेटिक और प्राकृतिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को हर्बल पौधों की जरूरत लगातार पड़ती रहती है। इसलिए हर्बल खेती कमाई का एक मजबूत विकल्प बनती जा रही है।
उदाहरण के लिए एलोवेरा का उपयोग स्किन केयर और हेल्थ प्रोडक्ट में किया जाता है। अश्वगंधा आयुर्वेदिक दवाइयों में इस्तेमाल होती है। लेमनग्रास से तेल तैयार किया जाता है जिसका उपयोग कई उद्योगों में होता है। जब किसी पौधे की मांग अलग-अलग क्षेत्रों में होती है, तो उससे कमाई के अवसर भी बढ़ जाते हैं।
4.पारंपरिक खेती के मुकाबले नया अवसर
लंबे समय से किसान गेहूं, धान, मक्का, दाल और दूसरी पारंपरिक फसलों की खेती करते आ रहे हैं। यह फसलें आज भी खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन बदलते समय के साथ खेती के तरीके और बाजार की मांग भी बदल रही है। कई किसान अब पारंपरिक खेती के साथ ऐसे विकल्प भी तलाश रहे हैं जिनसे आय बढ़ाई जा सके और कमाई के नए रास्ते भी बन सकें। हर्बल फार्मिंग इसी तरह का एक नया अवसर बनकर सामने आ रही है।
आज के समय में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा जागरूकता फैल गई हैं। इसलिए हर्बल चाय, प्राकृतिक तेल, आयुर्वेदिक दवाइयां, हर्बल स्किन केयर और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से हर्बल पौधों की मांग भी पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ी है।
5.लंबे समय तक बढ़ता हुआ बाजार
अभी के समय में लोग अपने स्वास्थ्य और प्राकृतिक उत्पादों को पहले से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। इसलिए आयुर्वेदिक दवाइयां, हर्बल चाय, प्राकृतिक तेल और हर्बल प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि हर्बल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में भी हर्बल उत्पादों की बढ़ने की संभावना है, जिससे हर्बल फार्मिंग लंबे समय तक कमाई का अच्छा अवसर बन सकती है।
सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले हर्बल प्लांट्स
अगर आप सोच रहे हैं कि “हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं”, तो सबसे पहले आपको सही पौधे का चुनाव करना जरूरी है। क्योंकि हर्बल खेती में कमाई काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन सा पौधा उगा रहे हैं, आपके इलाके का मौसम कैसा है और बाजार में किस चीज की मांग ज्यादा है।
कुछ हर्बल पौधे ऐसे हैं जिनकी मांग सालभर बनी रहती है। क्योंकि आयुर्वेदिक कंपनियां, हेल्थ इंडस्ट्री, कॉस्मेटिक कंपनियां और प्राकृतिक उत्पाद बनाने वाले company इन पौधों का बड़े स्तर पर उपयोग करते हैं। इसलिए आइए कुछ ऐसे हर्बल प्लांट्स के बारे में जानते हैं जो बेहतर कमाई की संभावना रखते जो निम्न है:
1.एलोवेरा (Aloe Vera) – स्कीन केयर वाले प्रोडक्ट्स का सोना

एलोवेरा एक लोकप्रिय हर्बल पौधा है जिसकी मांग आज के समय में तेजी से बढ़ रही है।क्योंकि इसका उपयोग स्किन केयर प्रोडक्ट, कॉस्मेटिक, हेल्थ ड्रिंक, आयुर्वेदिक दवाइयों और हर्बल उत्पादों में किया जाता है और इसी वजह से बाजार में इसकी अच्छी मांग बनी रहती है।
एलोवेरा की खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे कम पानी और कम देखभाल में भी उगाया जा सकता है। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी इस खेती के लिए बेहतर मानी जाती है। कई किसान छोटे स्तर से इसकी शुरुआत करके धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर तक ले जाते हैं।
अगर सही तरीके से खेती की जाए और बाजार की समझ हो, तो 1 एकड़ एलोवेरा खेती से ₹1 लाख से ₹3 लाख तक सालाना कमाई हो सकती है। इसलिए एलोवेरा खेती हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं का एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
2.अश्वगंधा खेती- सबसे ज्यादा मुनाफा

अश्वगंधा एक प्रसिद्ध औषधीय पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई वर्षों से किया जाता रहा है। आज के समय में हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री के बढ़ने के कारण इसकी मांग पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। आयुर्वेदिक दवाइयां, हेल्थ सप्लीमेंट और कई हर्बल उत्पाद बनाने में अश्वगंधा का उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि हर्बल खेती में इसे कमाई का अच्छा विकल्प माना जाता है।
कमाई की बात करें, तो यह उत्पादन, बाजार और खेती के तरीके पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर 1 एकड़ अश्वगंधा खेती से लगभग ₹80 हजार से ₹2 लाख तक कमाई की संभावना हो सकती है। हालांकि यह आंकड़ा बाजार कीमत और उत्पादन के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।
3.लेमनग्रास खेती (Lemongrass Farming)- तेल का खजाना

लेमनग्रास एक लोकप्रिय हर्बल पौधा है जिसकी खेती पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। इसकी पत्तियों से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग परफ्यूम, साबुन, कॉस्मेटिक, हर्बल प्रोडक्ट और कई आयुर्वेदिक चीजों में किया जाता है। इसकी खुशबू और उपयोगिता के कारण बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है। लेमनग्रास की खेती की अच्छी बात यह है कि इसकी देखभाल अपेक्षाकृत आसान मानी जाती है और कई क्षेत्रों में इसकी खेती की जा सकती है। अगर किसान सही योजना और बाजार की जानकारी के साथ इसकी खेती करें, तो यह कमाई का अच्छा विकल्प बन सकती है।
कमाई की बात करें, तो यह उत्पादन, तेल की गुणवत्ता और बाजार कीमत पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर सही देखभाल और अच्छी मार्केटिंग के साथ किसान 1 एकड़ लेमनग्रास खेती से लगभग ₹1 लाख से ₹2 लाख तक सालाना कमाई की संभावना बना सकते हैं। हालांकि बाजार के अनुसार कमाई कम या ज्यादा हो सकती है।
4.तुलसी खेती (Tulsi Farming)

तुलसी केवल एक धार्मिक महत्व वाला पौधा नहीं है, बल्कि यह हर्बल और आयुर्वेदिक खेती का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। आज तुलसी का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों, हर्बल चाय, प्राकृतिक तेल, हेल्थ प्रोडक्ट और कई हर्बल उत्पादों में किया जाता है। बढ़ती हर्बल इंडस्ट्री के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। तुलसी की खेती की खास बात यह है कि इसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है और कई क्षेत्रों में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है। सही देखभाल, अच्छी मिट्टी और बाजार की समझ के साथ यह किसानों के लिए कमाई का अच्छा विकल्प बन सकती है।
कमाई की बात करें, तो यह उत्पादन, बाजार कीमत और बिक्री के तरीके पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर किसान 1 एकड़ तुलसी खेती से लगभग ₹50 हजार से ₹1.5 लाख तक सालाना कमाई की संभावना बना सकते हैं। अगर अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन हो और सही बाजार मिल जाए, तो कमाई और बेहतर हो सकती है।
5.स्टीविया खेती (Stevia Farming)

स्टीविया एक तेजी से लोकप्रिय हो रहा हर्बल पौधा है, जिसे प्राकृतिक मिठास के लिए जाना जाता है। इसे कई लोग चीनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आज हेल्थ और फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण स्टीविया की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका उपयोग हेल्थ प्रोडक्ट, हर्बल उत्पाद, शुगर-फ्री खाद्य पदार्थ और कई स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों में किया जाता है। यही वजह है कि हर्बल खेती में स्टीविया को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसकी खेती सही जानकारी और बाजार की समझ के साथ की जाए, तो यह किसानों के लिए कमाई का बेहतर अवसर बन सकती है।
कमाई की बात करें, तो यह उत्पादन, बाजार मांग और बिक्री के तरीके पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर सही देखभाल और अच्छी मार्केटिंग के साथ किसान 1 एकड़ स्टीविया खेती से लगभग ₹1 लाख से ₹3 लाख तक सालाना कमाई की संभावना बना सकते हैं। अगर अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन हो और सही बाजार मिल जाए, तो कमाई और बेहतर हो सकती है।
6.ब्राह्मी खेती (Brahmi Farming)

ब्राह्मी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों में लंबे समय से किया जाता रहा है। इसे खास तौर पर याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े आयुर्वेदिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। आज हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण ब्राह्मी की खेती भी किसानों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों, हेल्थ प्रोडक्ट और कई हर्बल तैयारियों में किया जाता है। अगर सही जानकारी और अच्छी योजना के साथ इसकी खेती की जाए, तो यह हर्बल फार्मिंग में कमाई का अच्छा विकल्प बन सकती है।
कमाई की बात करें, तो यह उत्पादन, गुणवत्ता और बाजार मांग पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर सही खेती तकनीक और अच्छी मार्केटिंग के साथ किसान 1 एकड़ ब्राह्मी खेती से लगभग ₹80 हजार से ₹2 लाख तक सालाना कमाई की संभावना बना सकते हैं। अगर सही बाजार और अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन मिले, तो कमाई और बेहतर हो सकती है।
हर्बल प्लांट्स फार्मिंग शुरू करने से पहले जरूरी बातें
अगर आप पहली बार हर्बल खेती शुरू कर रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान जरूर रखे:-
- मिट्टी की जांच करवाएं, क्योंकि हर पौधे के लिए अलग-अलग मिट्टी की जरूरत होती है।
- मौसम को समझें, इससे आपको अपने इलाके के मौसम के अनुसार पौधे चुनें में आसानी होगी।
- बाजार रिसर्च करें, इससे आपको यह समझना जरूरी होगा कि आपके क्षेत्र में किस पौधे की मांग ज्यादा है।
- बजट तैयार करें, अगर आपको यह समझना है कि हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं, तो निवेश की योजना पहले बनानी होगी।
हर्बल प्लांट्स फार्मिंग के लिए खेती की प्रक्रिया:-
अगर आप सोच रहे हैं हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं, तो खेती की पूरी प्रक्रिया समझना बहुत जरूरी है जो निम्न है:
- जमीन तैयार करें, यानी सबसे पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करें।
- मिट्टी परीक्षण करवाएं, जिससे आपको सही पौधा चुनने में मदद मिलती है।
- पौधे या बीज खरीदें, यानी हमेशा विश्वसनीय जगह से पौधे खरीदें।
- सिंचाई की व्यवस्था करें, इसके लिए ड्रिप इरिगेशन जैसे तरीके ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं।
- जैविक खाद का उपयोग करें, जिससे आपको ऑर्गेनिक खेती करने पर बाजार में बेहतर कीमत मिल सकती है।
- पौधों की देखभाल करें, यानी समय-समय पर खरपतवार हटाएं और पौधों की निगरानी करें।
- सही समय पर कटाई करें, जिससे आपको अच्छा उत्पादन और गुणवत्ता कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हर्बल प्लांट्स फार्मिंग के लिए मार्केटिंग और बिक्री के तरीके:-
अगर आपको यह समझना है कि हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं, तो केवल खेती करना ही काफी नहीं है। बिक्री भी उतनी ही जरूरी है इसलिए हम आपको सरल शब्दों में बता रहे ही कि marketing कैसे करे:-
- आयुर्वेदिक कंपनियों को बेचें, क्योंकि कई कंपनियां ऐसी होती है जो सीधे किसानों से खरीद करती हैं।
- स्थानीय बाजार में भी बिक्री कर सकते हैं। इससे आपको Permanent Costumer मिलेंगे।
- ऑनलाइन बिक्री, क्योंकि आज की इस डिजिटल दुनिया में हर बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पे आ गई है इसलिए यह कमाई का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।
- कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (Contract Farming), इसमें कुछ कंपनियां पहले से समझौता करके आपसे खेती करवाती हैं।
- वैल्यू एडेड प्रोडक्ट बनाएं, अगर आप ज्यादा कमाई करना चाहते है तो केवल कच्चा माल बेचने तक ही सीमित न रहें।
हर्बल प्लांट्स फार्मिंग के लिए सरकारी सहायता और सब्सिडी
कई किसान ऐसे होते है जिनके पास यह जानकारी नहीं होती है कि सरकार भी औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती है जो निम्न है:
- राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB), इसमें औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
- राज्य कृषि विभाग, इसमें अलग-अलग राज्यों में खेती से जुड़ी योजनाएं उपलब्ध हो सकती हैं।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम, इसमें कुछ संस्थान ऐसे होते है जो हर्बल खेती की ट्रेनिंग भी देते हैं।
- सब्सिडी सहायता, इससे कुछ योजनाओं में किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकती है।
अगर आप हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं के बारे में सोच रहे हैं, तो अपने जिले के कृषि विभाग से जानकारी जरूर लें।
हर्बल फार्मिंग में आने वाली चुनौतियां
अगर समझना है हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं, तो चुनौतियों को भी समझना बहुत जरूरी है जो निम्न है:
- बाजार कीमत में बदलाव, इसमें मांग और सप्लाई के अनुसार कीमत बदल सकती है।
- मौसम का प्रभाव, क्योंकि अत्यधिक बारिश या गर्मी नुकसान पहुंचा सकती है।
- जानकारी की कमी, क्योंकि गलत पौधा चुनने पर नुकसान हो सकता है।
लेकिन सही योजना के साथ इन चुनौतियों को संभाला जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
अगर आप आज के समय में खेती से बेहतर कमाई करना चाहते हैं और लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस विकल्प खोज रहे हैं, तो हर्बल खेती आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है। क्योंकि आज बाजार में हर्बल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर सही पौधे चुने जाएं, सही तकनीक अपनाई जाए और अच्छी मार्केटिंग की जाए, तो हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं इसका जवाब आपको अच्छी कमाई के रूप में मिल सकता है।
FAQ – हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं
Q1. हर्बल खेती शुरू करने में कितना खर्च आता है?
शुरुआत में ₹50 हजार से ₹1 लाख तक खर्च आ सकता है।
Q2. कौन सा हर्बल पौधा सबसे ज्यादा मुनाफा देता है?
एलोवेरा, अश्वगंधा, लेमनग्रास और सफेद मूसली अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
Q3. क्या छोटे किसान भी हर्बल खेती कर सकते हैं?
हां, कम जमीन वाले किसान भी शुरुआत कर सकते हैं।
Q4. क्या सरकारी सहायता मिलती है?
कुछ योजनाओं में सहायता और सब्सिडी उपलब्ध हो सकती है।
Q5. हर्बल प्लांट्स फार्मिंग से पैसे कैसे कमाएं?
सही पौधे चुनकर, खेती तकनीक सुधारकर और सही मार्केटिंग करके अच्छी कमाई की जा सकती है।