फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें? 2026 में लागत, लाइसेंस और कमाई की पूरी जानकारी
आज के भागम-भाग वाली जिंदगी में लोगों के पास समय की बहुत कमी है। चाहे आज के समय में ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हों, चाहे कॉलेज के छात्र हों या बाजार में खरीदारी करने वाले लोग, हर कोई ऐसा खाना चाहते है जो जल्दी मिले और साथ ही स्वादिष्ट भी हो। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में फास्ट फूड इंडस्ट्री ने भारत में जबरदस्त विकास किया है। ऐसे में बर्गर, मोमो, चाउमीन, पिज्जा, रोल, सैंडविच और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों की मांग मार्केट में लगातार बढ़ रही है। इसलिए छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक फास्ट फूड की दुकानें अच्छी कमाई कर रही हैं।
यही वजह है कि आज बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें और साथ ही इस बढ़ती हुई मांग को कमाई के अवसर में कैसे बदला जाए। इसलिए यदि आप एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें ग्राहकों की कभी कमी न हो और जिसे आपके द्वारा छोटे स्तर से शुरू करके बड़ा बनाया जा सके, इसलिए फास्ट फूड बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें:- मोमबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
फास्ट फूड बिजनेस क्या है?

हम आपको सरल शब्दों में कहें तो फास्ट फूड बिजनेस का मतलब आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को तैयार करके बेचना है जो कम समय में तैयार हो जाएं और ग्राहकों को तुरंत उपलब्ध कराए जा सकें। आपको पता है इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ऑर्डर मिलने के कुछ ही मिनटों में खाना तैयार करके ग्राहक को दिया जा सकता है। इस बिजनेस में आप अपनी पूंजी और साथ ही क्षेत्र की मांग के अनुसार अलग-अलग प्रकार के फास्ट फूड बेच सकते हैं, जैसे: बर्गर, पिज्जा, मोमोज, चाउमीन, फ्रेंच फ्राइज, सैंडविच, समोसा, चाट, रोल, पाव भाजी इत्यादि।
आप यह बिजनेस फूड स्टॉल, छोटी दुकान, फूड ट्रक या ऑनलाइन फूड डिलीवरी के माध्यम से भी शुरू कर सकते हैं। यदि आपने सही लोकेशन, अच्छी क्वालिटी और बेहतर ग्राहक सेवा के साथ आपके द्वारा इस व्यवसाय को धीरे-धीरे बड़े स्तर तक ले जाया जा सकता है। इसलिए जब लोग फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि आपको शुरुआत में सभी आइटम बेचने की जरूरत नहीं होती। आप एक या दो लोकप्रिय आइटम से भी अच्छी शुरुआत कर सकते है।
क्या फास्ट फूड का बिजनेस लाभदायक है?
अब बात करते हैं कि यह बिजनेस आपके लिए लाभदायक है या नहीं तो मैं आपको बता दूं की फास्ट फूड बिजनेस में ग्राहक रोजाना आते हैं। चाहे वह स्कूल के बच्चें हों और कॉलेज के छात्र हों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हों या परिवार के साथ बाहर घूमने वाले लोग, हर वर्ग के ग्राहक अपने समय बचाने के लिए और साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। इसलिए इस बिजनेस में ग्राहकों की संख्या लगातार बनी रहती है।
इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसे आप कम निवेश से भी शुरू कर सकते है। जिसके शुरुआती दौर में आप एक छोटे फूड स्टॉल, ठेले या किराए की दुकान से काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे आपके पास ग्राहक बढ़ते हैं और कमाई होने लगती है, वैसे-वैसे आप अपने मेन्यू में नए आइटम को जोड़ सकते हैं, साथ ही आप दुकान का विस्तार कर सकते हैं या ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सुविधा भी शुरू कर सकते हैं। जिसके कारण आपकी बिक्री और मुनाफा दोनों बढ़ने की संभावना रहती है।
क्या आपको पता है कि फास्ट फूड बिजनेस में मुनाफा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के फूड आइटम ग्राहकों को बेचते हैं, साथ ही आप कच्चा माल कितनी सही कीमत पर खरीदते हैं और ग्राहकों को आपके द्वारा कैसी गुणवत्ता दी जाती हैं। इसलिए यदि आप स्वादिष्ट, ताजा और साफ-सुथरा खाना उचित कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं, तो ग्राहक बार-बार आपके पास आएंगे और साथ ही दूसरे लोगों को भी आपके बारे में बताएंगे। इसी वजह से फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें आज के समय में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले बिजनेस विषयों में शामिल है।
फास्ट फूड बिजनेस शुरू करने में कितना निवेश लगता है?
हर कोई फास्ट फूड बिजनेस शुरू करने से पहले यह जानना चाहते है कि इसमें कितना निवेश लगेगा,तो मैं आपको बता दूं कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। क्योंकि यदि आप शुरुआत में छोटे स्तर पर फूड स्टॉल या ठेले से काम शुरू करते हैं, तो आपके लिए लगभग ₹50,000 से ₹2 लाख के बीच निवेश पर्याप्त हो सकता है। इस बजट में आपको ठेला या स्टॉल, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और शुरुआती लाइसेंस जैसी आवश्यक चीजें शामिल हो सकती हैं।
यदि आप किसी बाजार में, मुख्य सड़क या भीड़भाड़ वाले इलाके में एक छोटी दुकान किराए पर लेकर फास्ट फूड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको ₹2 लाख से ₹8 लाख तक का निवेश लग सकता है। इसलिए इस राशि में दुकान का किराया और सिक्योरिटी, इंटीरियर, किचन उपकरण, रेफ्रिजरेटर, फर्नीचर, शुरुआती स्टॉक, लाइसेंस, कर्मचारियों का वेतन और शुरुआती मार्केटिंग का खर्च भी शामिल है।
वहीं, यदि आप एक बड़ा फास्ट फूड रेस्टोरेंट, कैफे या ब्रांडेड आउटलेट खोलने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ₹10 लाख से ₹30 लाख या उससे अधिक का निवेश भी लग सकता है। क्योंकि इसमें आधुनिक किचन सेटअप, आकर्षक इंटीरियर, अधिक स्टाफ, उन्नत मशीनें, ब्रांडिंग, ऑनलाइन डिलीवरी सेटअप और अन्य व्यावसायिक खर्च शामिल होते हैं।
फास्ट फूड बिजनेस में सही लोकेशन कैसे चुनें?

फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें यह जानने के साथ-साथ सही लोकेशन का चुनाव करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। क्या आपको पता है फास्ट फूड बिजनेस की सफलता में सही लोकेशन का होना बहुत बड़ा योगदान होता है। क्योंकि यदि आपकी दुकान ऐसी जगह पर है जहाँ लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है, तो आपको बिना ज्यादा विज्ञापन के भी ग्राहक मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, अगर आप गलत स्थान चुन लेते है, पर स्वादिष्ट खाना और अच्छी सेवा होने के बावजूद भी आपकी बिक्री प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको इस बिजनेस को शुरू करने से पहले सही लोकेशन का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
इसलिए आप सबसे पहले ऐसी जगह चुनें जहाँ हर दिन लोगों की अच्छी भीड़ रहती हो, जैसे कि बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, ऑफिस एरिया, अस्पताल या मॉल के आसपास। जिससे इन स्थानों पर फास्ट फूड की मांग सामान्यतः अधिक रहती है क्योंकि लोग जल्दी और स्वादिष्ट भोजन की तलाश में रहते हैं।
एक बात आप जरूर ध्यान रखें कि, लोकेशन चुनते समय आप यह भी देखें कि आसपास पहले से कितनी फास्ट फूड की दुकानें हैं। क्योंकि यदि प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है, तो आपको ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्वाद, गुणवत्ता, कीमत और सेवा में कुछ अलग देना होगा। वहीं, अगर ऐसी जगह जहाँ मांग तो हो लेकिन प्रतिस्पर्धा कम हो, तो वहाँ आपकी सफल होने की संभावना अधिक रहती है।
आपका दुकान ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ ग्राहक आसानी से पहुँच सकें। जहां सड़क से दुकान आपकी स्पष्ट दिखाई दे, जहां वाहन पार्क करने की सुविधा हो और आसपास साफ-सफाई का अच्छा माहौल हो। क्योंकि एक साफ और आकर्षक दुकान ग्राहकों पर एक अच्छा प्रभाव डालती है और उन्हें दोबारा आने के लिए प्रेरित करती है।
कौन-कौन से फास्ट फूड आइटम सबसे ज्यादा बिकते हैं?
फास्ट फूड बिजनेस में आपके द्वारा किए गए सही मेन्यू का चयन सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार होता है। इसलिए यदि आप एक ऐसे फास्ट फूड आइटम बेचते हैं जिनकी बाजार में अधिक मांग है, तो आपकी ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ सकती हैं। क्योंकि भारत में बर्गर, पिज्जा, मोमोज, चाउमीन, फ्रेंच फ्राइज, सैंडविच, वेज रोल, समोसा, पाव भाजी, चाट, नूडल्स और स्प्रिंग रोल सबसे ज्यादा बिकने वाले फास्ट फूड आइटम माने जाते हैं और साथ ही ये सभी खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम समय में तैयार भी हो जाते हैं, इसलिए हर उम्र के लोग इन्हें खाना पसंद करते हैं।
लेकिन एक बात ओर, कौन-सा फास्ट फूड आइटम सबसे अधिक बिकेगा, यह आपकी दुकान की लोकेशन और साथ ही ग्राहकों की पसंद पर भी निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आसपास मोमोज, चाउमीन, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज की मांग अधिक रहती है, जबकि बाजार और ऑफिस क्षेत्रों में पिज्जा, पाव भाजी, रोल और चाट अच्छी बिक्री देते हैं।
इसलिए शुरुआत में आपके लिए 5–10 लोकप्रिय आइटम के साथ बिजनेस शुरू करना बेहतर रहेगा। लेकिन बाद में आप ग्राहकों की मांग के अनुसार नए आइटम जोड़कर आप अपनी बिक्री और मुनाफा दोनों बढ़ा सकते हैं। इसलिए जो लोग सीखना चाहते हैं कि फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें, उन्हें पहले स्थानीय बाजार का अध्ययन करना चाहिए।
फास्ट फूड बिजनेस में आवश्यक लाइसेंस और कच्चा माल कहां से खरीदें?

फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें, यह जानने के साथ-साथ आवश्यक लाइसेंस और कच्चे माल की सही जानकारी होना भी बहुत जरूरी है।इसलिए फास्ट फूड बिजनेस शुरू करने से पहले आपके लिए आवश्यक लाइसेंस और अनुमति प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन आमतौर पर आपको FSSAI लाइसेंस, स्थानीय नगर निकाय की अनुमति और आवश्यकता होने पर दुकान एवं स्थापना पंजीकरण (Shop and Establishment Registration) करवाना पड़ सकता है।
क्योंकि ये दस्तावेज़ आपके व्यवसाय को कानूनी रूप से सुरक्षित बनाते हैं और ग्राहकों का आपके प्रति भरोसा भी बढ़ाते हैं। साथ ही, आपको मैं बता दूं कि बिजनेस की सफलता काफी हद तक उसके कच्चे माल की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इसलिए आप हमेशा ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।
इसलिए कच्चा माल खरीदने के लिए आप अपने स्थानीय थोक बाजार, सब्जी मंडी और होलसेल फूड सप्लायर से संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि थोक में सामान खरीदने से आपका लागत कम होती है, जिसके कारण आपका मुनाफा बढ़ सकता है। खरीदारी करते समय आपको हमेशा सामग्री की गुणवत्ता, ताजगी और कीमत की तुलना करें तथा साथ ही भरोसेमंद सप्लायर से ही सामान लें, जिससे ग्राहकों को हमेशा स्वादिष्ट और सुरक्षित भोजन मिल सके।
फास्ट फूड बिजनेस में कमाई कितनी हो सकती है?
जब कोई व्यक्ति फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें के बारे में जानना शुरू करता है, तो उसके मन में सबसे बड़ा सवाल इसकी कमाई को लेकर ही होता है। वह सोचता है कि आखिर इस बिजनेस में मेहनत और निवेश से कितना लाभ कमाया जा सकता है? ऐसा आप भी सोचते होंगे तो मैं आपको बता दूं की फास्ट फूड बिजनेस की कमाई पूरी तरह आपकी सही लोकेशन, ग्राहकों की बढ़ती संख्या, उत्पाद की सही गुणवत्ता और सही मार्केटिंग पर निर्भर करती है।
इसलिए फास्ट फूड बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ग्राहक बार-बार लौटकर आते हैं। क्योंकि एक बार किसी को भी आपका स्वाद पसंद आ गया, तो वह दोबारा भी आपके यहां आ सकता है और साथ ही अपने दोस्तों को भी ला सकता है। इसी वजह से फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें, यह केवल दुकान खोलने का सवाल नहीं है, बल्कि ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़कर रखने की कला भी है।
फास्ट फूड बिजनेस की मार्केटिंग कैसे करें?

आज के समय में केवल स्वादिष्ट खाना बनाना ही काफी नहीं होता है किसी दुकानदार के लिए बल्कि उसे अपने बिजनेस की सही मार्केटिंग करना भी उतना ही जरूरी है। क्योंकि यदि लोग आपकी दुकान और आपके फूड आइटम के बारे में जानेंगे, तभी तो वे आपके ग्राहक बनेंगे। इसलिए आपको फास्ट फूड बिजनेस की शुरुआत से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए। जिसकी वजह से नए ग्राहक आपसे जुड़ते हैं, पुराने ग्राहक दोबारा आते हैं और साथ ही आपके बिजनेस की पहचान तेजी से बढ़ती है। क्योंकि आज के समय में मार्केटिंग के बिना आपके लिए फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें को तेजी से बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।
1.ऑनलाइन मार्केटिंग करें
आज के समय में ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए आप Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपने फूड आइटम की तस्वीरें, वीडियो, ग्राहकों के रिव्यू और आकर्षक ऑफर पोस्ट करें। वही, WhatsApp के जरिए आप अपना मेन्यू शेयर करें, ऑर्डर लें और ग्राहकों को अपने नए ऑफर के बारे में जानकारी दें।
साथ ही,आपको Google Business Profile बनाना भी जरूरी है, ताकि जब कोई ग्राहक “Fast Food Near Me” maps पे सर्च करे, तो आपकी दुकान आसानी से दिखाई दे और वह आपकी लोकेशन, फोन नंबर और रिव्यू देखकर आप तक पहुंच सके।
2.ऑफलाइन मार्केटिंग करें
ऑफलाइन मार्केटिंग के तहत आप अपनी दुकान के बाहर एक आकर्षक साइनबोर्ड लगवाएं, साथ ही आसपास के इलाकों में पंपलेट बंटवाएं और शुरुआती दिनों में डिस्काउंट या कॉम्बो ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करें। यदि आपकी दुकान स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या बाजार के पास है, तो वहां के लोगों के लिए आप एक विशेष ऑफर भी चला सकते हैं।
इसके अलावा, आपकी स्वादिष्ट भोजन, साफ-सफाई, उचित कीमत और अच्छा व्यवहार आपकी सबसे बड़ी मार्केटिंग होती है, जिसके कारण संतुष्ट ग्राहक ही आपकी दुकान की सबसे अच्छी सिफारिश करते हैं और साथ में नए ग्राहकों को भी आपके पास लेकर आते हैं।
फास्ट फूड बिजनेस के शुरुआती दौर में किन गलतियों से बचना चाहिए?
फास्ट फूड बिजनेस के शुरुआती दौर में कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर सीधे उनकी बिक्री और मुनाफे पर पड़ता है। लेकिन यदि इन गलतियों से शुरुआत से ही बचा जाए, तो बिजनेस को सफल बनाना काफी आसान हो जाता है। इसीलिए मैं आपको बता रहा हूं कि फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें में आप इन गलतियों को बिल्कुल भी ना करें, जो इस प्रकार है:-
- बिना योजना के बिजनेस शुरू करना:- इस बात को आप हमेशा याद रखें कि बिना बजट, मेन्यू और लक्ष्य तय किए बिजनेस शुरू करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए शुरुआत करने से पहले निवेश, खर्च और संभावित कमाई की योजना जरूर बनाएं।
- गलत लोकेशन का चयन करना:- आपको ऐसी जगह दुकान नहीं खोलना है, जहाँ ग्राहकों की आवाजाही कम हो, जो आपकी बिक्री को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आप हमेशा भीड़भाड़ वाले और आसानी से पहुंचने वाले स्थान का चयन करें।
- खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की अनदेखी करना:- यदि आपके द्वारा बनाए गए भोजन का स्वाद अच्छा नहीं है या साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, तो ग्राहक आपके दुकान पर दोबारा नहीं आएंगे। इसलिए हमेशा ताजा सामग्री का उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें।
- बहुत बड़ा मेन्यू रखना:- शुरुआत के समय में बहुत सारे फूड आइटम रखने से आपकी लागत बढ़ती है और आपके सामान खराब होने का जोखिम भी रहता है। इसलिए पहले कुछ लोकप्रिय आइटम से शुरुआत करें, फिर धीरे-धीरे अपना मेन्यू बढ़ाएं।
- सही कीमत तय न करना:- आपके द्वारा बहुत अधिक या बहुत कम कीमत रखने से बिजनेस प्रभावित हो सकता है। इसलिए आप अपने खर्च, गुणवत्ता और स्थानीय बाजार को ध्यान में रखकर उचित कीमत तय करें।
- मार्केटिंग पर ध्यान न देना:- आज के इस डिजिटल दुनिया में केवल दुकान खोल देने से ग्राहक नहीं आते। आपको सोशल मीडिया, WhatsApp, Google Business Profile और स्थानीय प्रचार के माध्यम से आप अपने बिजनेस की पहचान बढ़ाएं।
- ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार न करना:- आपकी अच्छी ग्राहक सेवा आपकी फास्ट फूड बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए ग्राहकों से विनम्रता से बात करें, समय पर ऑर्डर दें और उनकी शिकायतों का समाधान करें, जिससे वे दोबारा आपकी दुकान पर आएं और दूसरों को भी आपकी दुकान की सिफारिश करें।
फास्ट फूड बिजनेस का भविष्य कैसा है?
यदि आप किसी भी बिजनेस में निवेश करने के बारे की सोच रहे हैं, तो उसका भविष्य जानना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जिस काम में आप अपना समय, पैसा और मेहनत लगाने वाले हैं, उसकी मांग आने वाले वर्षों में बनी रहेगी या नहीं, यह समझना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
अगर भारत में फास्ट फूड इंडस्ट्री की बात करें, तो इसका भविष्य काफी मजबूत दिखाई देता है। क्योंकि,आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है। नौकरीपेशा लोग, छात्र, यात्री और यहां तक कि परिवार भी कई बार घर पर खाना बनाने की बजाय बाहर का फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। जबकि भारत में शहरीकरण बढ़ रहा है और छोटे शहरों में भी फास्ट फूड की मांग लगातार बढ़ रही है।
यही वजह है कि फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें आज सबसे लोकप्रिय बिजनेस विषयों में शामिल है। यदि आप स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहक सेवा पर ध्यान देते हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए लंबे समय तक अच्छी कमाई का स्रोत बन सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
इस लेख में हमने आपको विस्तार से समझाया कि फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें, इसके लिए आपको कितना निवेश चाहिए, आप सही लोकेशन कैसे चुनें, ग्राहकों को अपने दुकान के प्रति कैसे बढ़ाएं, मार्केटिंग कैसे करें और लंबे समय तक इस बिजनेस को सफल कैसे बनाए रखें। यदि आप स्वाद, गुणवत्ता, साफ-सफाई और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान देते हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए एक स्थायी और लाभदायक आय का स्रोत बन सकता है।
याद रखिए, फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें का जवाब केवल दुकान खोलने तक सीमित नहीं है। बल्कि असली सफलता ग्राहकों का भरोसा जीतने, लगातार गुणवत्ता बनाए रखने और समय के साथ अपने बिजनेस को बेहतर बनाने में छिपी होती है। इसलिए यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो यह बिजनेस आपको लंबे समय तक अच्छी कमाई और पहचान दिला सकता है।
FAQ —फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें
Q1.फास्ट फूड का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें?
आप सही लोकेशन चुनकर, आवश्यक उपकरण खरीदकर और सीमित मेन्यू के साथ शुरुआत कर सकते हैं।
Q2.फास्ट फूड बिजनेस शुरू करने में कितना निवेश लगता है?
छोटे स्तर पर ₹30,000 से ₹1 लाख और दुकान स्तर पर ₹2 लाख से ₹5 लाख तक का निवेश लग सकता है।
Q3.क्या यह बिजनेस लाभदायक है?
हाँ, यदि स्वाद, लोकेशन और ग्राहक सेवा अच्छी हो तो यह लाभदायक व्यवसाय बन सकता है।
Q4.सबसे ज्यादा बिकने वाले फास्ट फूड आइटम कौन-से हैं?
मोमो, बर्गर, चाउमीन, रोल, सैंडविच और फ्रेंच फ्राइज।
Q5.क्या घर से फास्ट फूड बिजनेस शुरू किया जा सकता है?
हाँ, होम किचन और ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से शुरुआत की जा सकती है।
Q6.क्या FSSAI लाइसेंस जरूरी है?
फूड बिजनेस के लिए FSSAI पंजीकरण या लाइसेंस आवश्यक हो सकता है।
Q7.ग्राहक कैसे बढ़ाएं?
अच्छा स्वाद, सोशल मीडिया मार्केटिंग और ग्राहक सेवा के माध्यम से।
Q8.क्या ऑनलाइन ऑर्डर लेना चाहिए?
हाँ, इससे बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है।