आज के इस बिजनेस Ideas में जाने,आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? और कमाए लाखों रूपया महीना

Last Updated: September 3, 2026
आज के इस बिजनेस Ideas में जाने,आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? और कमाए लाखों रूपया महीना

आज के इस बिजनेस Ideas में जाने,आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? और कमाए लाखों रूपया महीना

हां भाई हां मैं लेकर आया हूं एक ऐसा बिजनेस जिसे गर्मियों का राजा कहा जाता है। जी हां, मैं बात कर रहा हूं आइसक्रीम बनाने का बिजनेस के बारे में। जिसे आप कम निवेश में शुरू करके लाखों रुपए महीना कमा सकते है। हम अगर आईसक्रीम की बात करे तो पहले यह बिजनेस गर्मियों के समय में ही चलन में आता था लेकिन अब यह एक फैशन ट्रेंड बन चुका है। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि इसकी मांग हर साल लगातार बढ़ रही है। इसलिए आज के समय में आइसक्रीम बनाने का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

इस पोस्ट के माध्यम से हम इन चीजों के बारे में जानेंगे:-
1. आइसक्रीम बनाने के लिए क्या-क्या सामान लगेगा।
2. इसमें बात करेंगे कि आइसक्रीम की मशीन कितने रुपए की आएगी।
3. इस बिजनेस से कितनी कमाई हो सकती है।
4. आइसक्रीम की फैक्ट्री कैसे लगाएं। और
5. हम बात करेंगे कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कौन-कौन से पंजीकरण और लाइसेंस की आवश्यकता पड़ेगी।

आइसक्रीम बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए

देखों, इसके लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती है। बस इस simple सामनों के List को ध्यान में रखते हुए आप इसे बना सकते है। जैसे कि:- दूध (जिसकी जरुरत आइसक्रीम का बेस तैयार करने के लिए आपको चाहिए।), चीनी (इसके बिना स्वाद का पता नहीं चलेगा इसलिए स्वाद अनुसार मिठास के लिए।), फ्रेश क्रीम (इससे आइसक्रीम क्रीमी और मुलायम बनाने हो जाती है।), मिल्क पाउडर (इसका उपयोग आइसक्रीम को थोड़ा गाढ़ा और अच्छी बनावट देने के लिए करता है।),

कॉर्नफ्लोर (इसे मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए के लिए होता है।), वैनिला एसेंस (इसके बिना अच्छी खुशबू कैसे आएगी इसलिए ये तो चाहिए ही अच्छी खुशबू और स्वाद के लिए।), फ्लेवर (इसमें तो आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के flavor बनाना चाहते हो। जैसे स्ट्रॉबेरी, मैंगो, चॉकलेट, बटरस्कॉच आदि।), ड्राई फ्रूट्स (अगर आप चाहें तो इसमें mix करो काजू, बादाम, पिस्ता आदि।), फूड कलर (यह जरूरत के हिसाब से, या नहीं तो इसका उपयोग खासकर अलग-अलग फ्लेवर की आइसक्रीम के लिए होता है।)

आइसक्रीम की मशीन कितने रुपए की आएगी

अब हम बात करते हैं इस बिजनेस की core सप्लाई करने वाले संसाधनों यानि मशीनों की जिसका सही उपयोग करके आप अपने बिजनेस के growth जल्दी कर सकते है। इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किस प्रकार के मशीनों की जरूरत पड़ेगी। जिसे हम एक टेबल के द्वारा समझते है, क्योंकि इसका Relate आपके निवेश से भी होता है कि आप किस प्रकार का निवेश करोगे।

मशीन का प्रकार अनुमानित कीमत किसके लिए सही है |
छोटी आइसक्रीम मशीन ₹10,000 – ₹20,000 घर या छोटे स्तर पर
छोटी कमर्शियल मशीन ₹20,000 – ₹50,000 छोटे बिजनेस के लिए
कमर्शियल आइसक्रीम मशीन ₹50,000 – ₹1.5 लाख दुकान और ज्यादा उत्पादन के लिए
बड़ी आइसक्रीम मशीन ₹1.5 लाख – ₹3 लाख+ बड़े बिजनेस के लिए
इंडस्ट्रियल आइसक्रीम प्लांट ₹3 लाख – ₹10 लाख+ बड़े उत्पादन के लिए

 

इस बिजनेस से कितनी कमाई हो सकती है।

इस बिजनेस की कमाई आपके द्वारा किए गए उत्पादन क्षमता पर निर्भर करता है। मैं ऐसा किस लिये बोल रहा हूं, चलिए एक उदाहरण से समझते है; मान लीजिए कि आप रोज 200 कप आइसक्रीम ₹30 की कीमत पर बेचते हैं, तो आपकी रोज की बिक्री ₹6,000 होगी। यदि 30 रोज की बात करे तो यह 1,80,000 होती है। जिसमें से आप दूध, क्रीम, फ्लेवर, कप, बिजली, किराया और दूसरे खर्च निकालने के बाद आपका वास्तविक मुनाफा निकलेगा।

आइसक्रीम की फैक्ट्री कैसे लगाएं।

देखिए, किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए निवेश की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप फैक्ट्री लगाने के बारे में सोच रहे हो तो आपको अधिक निवेश की जरूरत पड़ेगी। क्यों आज के समय में फैक्ट्री लगाना अच्छी बात है जिससे आप महीने की अच्छी कमाई कर सकते है। लेकिन इसमें आपको मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी क्योंकि, खुद के काम में खुद से भी ज्यादा टाइम देना पड़ता है तब एक दिन उसका Result मिलता है।

इसलिए आप फैक्ट्री शुरू करना चाहते हो तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे कि :- सबसे पहले बिजनेस का उत्पादन क्षमता तय करें , सही जगह चुने जहां लोगों की आवाजाही हो, जो आपकी जरूरत की मशीनें हो व खरीदे, FSSAI license ले, और कच्चा माल रखें जिससे माल बनाने में कमी न आये Production के समय में इत्यादि।

इस बिजनेस के लिए कौन-कौन से पंजीकरण और लाइसेंस चाहिए

Icecream बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मुख्यतः आपको चार प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता पड़ेगी। जो आपके क्षेत्र के हिसाब से ज्यादा या कम हो सकता है।

1.FSSAI license :- यह लाइसेंस Icecream बनाने के बिजनेस के लिए लेना ही पड़ता है। क्योंकि भारत सरकार के द्वारा यह नियम लागू है कि जितने भी मैन्युफैक्चर खाने वाले सामान का मैन्युफैक्चरिंग करते हैं उसके लिए यह अनिवार्य है। इसमें Manufacturing unit के लिए आवेदन FoSCoS के माध्यम से किया जाता है।

2. Udyam Registration :- यदि कोई व्यक्ति इस बिजनेस को MSME के रूप में चलाते है, तो Udyam रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। क्योंकि यह सरकारी पोर्टल पर free और paperless है और इसमें permanent Udyam Registration Number मिलता है। जिससे आपको सरकार के द्वारा कुछ सहायता भी प्रदान किया जा सकता है।

3. GST Registration:- यदि आपके द्वारा शुरू किया गया बिजनेस GST Registration की applicable conditions/threshold को पूरा करता है, तो फिर GSTIN लेना होगा। इसमें यदि आप दुकानों/डिस्ट्रीब्यूटर को बड़े स्तर पर supply करेंगे, तब GST compliance को शुरुआत से सही रखना बेहतर है।

4. बाकी स्थानीय approvals:- यदि आपको इस बिजनेस की अच्छे तरीके से शुरूआत करनी है तो, शुरू करने से पहले आपको उस जगह के स्थानीय authority के अनुसार trade license, factory approval, fire NOC और pollution consent जैसी approvals लग सकती हैं। इसलिए जमीन/बिल्डिंग को final करने से पहले वहां के स्थानीय नियम check करना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

इस बिजनेस में मैंने आपको सबसे आसान शब्दों में बताया कि आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें। जिसमें आप जानेंगे इसके लिए क्या-क्या समान चाहिए, इसके मशीनों के बारे में कि कौन सा आपके लिए फायदेमंद रहेगा, फैक्ट्री अगर किसी व्यक्ति को लगाना है तो उसके लिए क्या करें, साथ ही हमने इसके पंजीकरण और लाइसेंस के बारे भी बताया। जिससे आपको legal कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि आपने सही योजना, मेहनत और गुणवत्ता से काम किया तो यह बिजनेस आने वाले टाइम पे महीनों का लाखों से भी ज्यादा कमा के देगी।

Disclaimer

इस पोस्ट में हमने जो आपको जानकारी दी है वह सामान्य व्यावसायिक अनुभव, बाजार की उपलब्ध जानकारी और फूड प्रोसेसिंग उद्योग से संबंधित Simple तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है। इसलिए आप इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आप अपने बाजार पर पकड़ बनाने के साथ-साथ इसके बारे में पूरी जानकारी अपने बाजार से अवश्य ले।

Leave a Reply