आइस क्यूब बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? के बारे में जाने और कमाए लाखों रूपया महीना।

Last Updated: August 22, 2026
आइस क्यूब बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? के बारे में जाने और कमाए लाखों रूपया महीना।

आइस क्यूब बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? के बारे में जाने और कमाए लाखों रूपया महीना।

नमस्ते दोस्तों, आज की इस बिजनेस क्लास में हम बात करेंगे। एक ऐसा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस की जिसे आप कम Investment में शुरू कर सकते है। अगर हम आपको बताए इस बिजनेस के खासियत की, क्यों आपको इसे शुरू करना चाहिए। मैं आपको बता दूं कि आज के समय में इसकी डिमांड होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, जूस सेंटर, कोल्ड ड्रिंक शॉप, कैटरिंग और Events में हमेशा बनी रहती है। साथ ही हम सब जानते है कि अब ठंडे पेय पदार्थों का चलन साल भर रहता है, इसलिए यह बिजनेस सिर्फ सीजनल नहीं रह गया है।

इस लेख में हम इन चीजों को CoVer करेंगे:-

  • इसकी बढ़ती मांग के कारण क्या क्या है।
  • इसको कौन शुरू कर सकता है।
  • इसमें आने वाली लगात, मशीनें और जरूरी सामान कौन कौन से है।
  • इसे बनाने की प्रक्रिया क्या है।
  • इस बिजनेस को शुरू करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान।
  • इसमें कितनी कमाई है।

आइस क्यूब बनाने के बिजनेस की पूरी जानकारी और बढ़ती मांग

भारत में फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। अब सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, छोटे कस्बों में भी कैफे, जूस सेंटर, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड आउटलेट्स की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इन सभी जगहों पर रोज बड़ी मात्रा में आइस क्यूब की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा शादी, पार्टी, कॉर्पोरेट इवेंट और आउटडोर फंक्शन में भी पैक्ड आइस क्यूब की डिमांड काफी रहती है।

क्योंकि पहले लोग Local बर्फ से ही काम चला लेते थे, लेकिन अब ग्राहक और बिजनेस दोनों साफ-सुथरी और फूड-ग्रेड बर्फ को ही महत्वपूर्ण देते हैं। यही वजह है कि अच्छी Quality वाली पैक्ड आइस क्यूब का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि आप शुरुआत लोकल ग्राहकों से कर सकते हैं और धीरे-धीरे होटल चेन, सुपरमार्केट, कैटरिंग कंपनियों और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर तक भी अपनी सप्लाई बढ़ा सकते हैं। अगर आपका प्रोडक्ट क्वालिटी में अच्छा रहा, तो रेगुलर ऑर्डर मिलने के चांस भी काफी बढ़ जाएंगे।

कौन शुरू कर सकता है आइस क्यूब बनाने का बिजनेस

आइस क्यूब बनाने का बिजनेस लगभग कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति को किसी विशेष तकनीकी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपको मशीनों के सामान्य संचालन और स्वच्छ उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी है, तो आप आसानी से इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

यह बिजनेस बेरोजगार युवाओं, छोटे उद्यमियों, फूड इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले लोगों, डेयरी या कोल्ड स्टोरेज से जुड़े व्यवसायियों तथा ऐसे लोगों के लिए उपयुक्त है जो कम निवेश में मैन्युफैक्चरिंग आधारित व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।

यदि आपके पास पहले से पानी शुद्ध करने की व्यवस्था, कोल्ड स्टोरेज या फूड सप्लाई से जुड़ा कोई व्यवसाय है, तो यह बिजनेस आपके लिए अतिरिक्त लाभ का अवसर बन सकता है। इसकी शुरुआत आप छोटे स्तर से करके बाद में इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते है।

लागत, मशीन और जरूरी सामग्री की जानकारी

इस बिजनेस को शुरू करने में कितना पैसा लगेगा, यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप कितने बड़े लेवल पर शुरू करना चाहते हैं और कैसी मशीनें लगा रहे हैं। यदि आपको छोटे स्तर से शुरुआत करनी है, तो ₹3 लाख से ₹10 लाख के बीच निवेश करके यह बिजनेस Start कर सकते है। वही अगर बड़ा ऑटोमैटिक आइस प्लांट (ICE Plant) लगाना है, तो खर्चा इससे ज्यादा भी हो सकता है।

इसके शुरुआत के लिए आपको मुख्य रूप से RO वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम, आइस क्यूब मशीन, डीप फ्रीजर या कोल्ड स्टोरेज यूनिट, पैकिंग मशीन, डिजिटल वजन मशीन, फूड-ग्रेड पैकिंग बैग और सीलिंग मशीन चाहिए होगी। इसमें सबसे जरूरी चीज है साफ और फिल्टर किया हुआ पानी। क्योंकि अच्छे पानी से ही साफ, ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बर्फ बनती है।

इसकी जगह की बात करें तो 500 से 1200 वर्गफुट काफी होता है। इसमें RO सिस्टम, आइस मशीन, पैकिंग सेक्शन, कोल्ड स्टोरेज और तैयार माल रखने की जगह, इन सबके लिए अलग-अलग एरिया होना चाहिए। क्योंकि, साफ-सफाई और सही तापमान बनाए रखना इस बिजनेस में सबसे ज्यादा मायने रखता है।

आइस क्यूब बनाने की प्रक्रिया और उत्पादन की जानकारी

इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आइस क्यूब बनता कैसे है। क्योंकि यह एक फूड प्रोडक्ट है, इसलिए इसकी क्वालिटी, सफाई और सही तापमान का खास ध्यान रखना पड़ता है।

इसमें सबसे पहले साफ पानी की व्यवस्था करनी होती है। इसके लिए नॉर्मल पानी की जगह RO वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम से फिल्टर किया हुआ पानी इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। कई लोग RO के साथ-साथ UV या ओज़ोनेशन जैसी टेक्नोलॉजी भी यूज़ करते हैं ताकि बर्फ पूरी तरह सेफ और साफ बने। अगर शुरुआत से ही सफाई के सारे Standard फॉलो करोगे, तो मार्केट में आपकी अच्छी पहचान बनेगी और ग्राहक लंबे समय तक आपसे जुड़े रहेंगे।

इसके बाद यह साफ पानी आइस क्यूब मशीन में डाला जाता है। मशीन एक तय तापमान पर पानी को धीरे-धीरे जमाकर सही साइज के आइस क्यूब तैयार करती है, और मशीन की कैपेसिटी के हिसाब से एक बार में कम या ज्यादा बर्फ बन सकती है। बर्फ तैयार होते ही उसे तुरंत ठंडे स्टोरेज में रखा जाता है ताकि वह बिल्कुल भी पिघले नहीं। इसके बाद बर्फ को वजन के हिसाब से पैक किया जाता है।

क्योंकि मार्केट में आमतौर पर 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो और 10 किलो के पैक ज्यादा चलते हैं। इसकी पैकिंग के लिए फूड-ग्रेड प्लास्टिक बैग यूज़ होते हैं और सीलिंग मशीन से पैकेट अच्छी तरह सील किया जाता है ताकि ट्रांसपोर्ट के दौरान कोई दिक्कत न हो।

आखिर में तैयार पैकेट डीप फ्रीजर या कोल्ड स्टोरेज में रखे जाते हैं, और फिर होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, जूस सेंटर, सुपरमार्केट और कैटरिंग वालों तक टाइम पर पहुंचाए जाते हैं। पूरे process में सफाई और सही तापमान का आप ध्यान रखेंगे, तो प्रोडक्ट की क्वालिटी बनी रहेगी और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत होगा।

कमाई और बिजनेस ग्रोथ की जानकारी

इस बिजनेस की शुरुआत कैसे करे, बहुत से लोग यह जानने के साथ-साथ यह भी जानना चाहते हैं कि इस बिजनेस से कमाई कितनी हो सकती है। इसलिए मैं आपको बता दूं, इसकी इनकम आपके प्रोडक्शन, ग्राहकों की संख्या, मशीन की कैपेसिटी और सप्लाई नेटवर्क पर डिपेंड करती है।

इसके शुरुआती दिनों में आप अपने आसपास के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैफे, जूस सेंटर, आइसक्रीम पार्लर और कैटरिंग सर्विस को सप्लाई कर सकते हैं। यदि आप टाइम पर डिलीवरी और अच्छी क्वालिटी बनाए रखेंगे, तो रेगुलर ऑर्डर मिलने लगेंगे, और एक बार ग्राहकों का भरोसा बन गया तो लंबे समय तक यह बिजनेस आपको अच्छी कमाई देगा।

इसके अलावा शादी, पार्टी, कॉर्पोरेट इवेंट, मेले और बड़े फंक्शन्स में भी बर्फ की डिमांड काफी रहती है, और ऐसे मौकों पर थोक सप्लाई करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है। साथ ही गर्मियों में डिमांड बढ़ने से बिक्री और मुनाफा दोनों में अच्छा उछाल आता है।

बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ साधारण आइस क्यूब तक ही सीमित बिल्कुल मत रहिए। इसमें धीरे-धीरे क्रश्ड आइस, बड़े आइस ब्लॉक, प्रीमियम क्लियर आइस क्यूब और फूड इंडस्ट्री के लिए स्पेशल आइस प्रोडक्ट भी बनाना शुरू कर सकते हैं। इससे नए ग्राहक भी जुड़ेंगे और बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा।

आइस क्यूब बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आइस क्यूब का बिजनेस शुरू करने से पहले आपके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह एक फूड से जुड़ा हुआ बिजनेस है, इसलिए इस बिजनेस के लिए प्रोडक्ट की क्वालिटी, सफाई और टाइम पर ग्राहकों को सप्लाई सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसमें सबसे पहले पानी की क्वालिटी पर खास ध्यान दें। ऐसे में आप हमेशा RO या किसी अच्छे प्यूरिफिकेशन सिस्टम से साफ किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें, वरना ग्राहकों का भरोसा टूट सकता है।

इसमें प्रोडक्शन एरिया को हमेशा साफ-सुथरा रखें, मशीनों और फ्रीजर की रेगुलर सफाई करते रहें, और कर्मचारियों को भी ग्लव्स-हेयर कैप जैसी चीजें पहनने के लिए कहें। ऐसे में मशीनों की टाइम पर सर्विसिंग भी जरूरी है, वरना खराबी आने पर प्रोडक्शन रुक सकता है। साथ ही कोल्ड चेन को बनाए रखें। ठीक पैकिंग के बाद बर्फ को सही तापमान पर स्टोर करें और डिलीवरी के लिए इंसुलेटेड बॉक्स या रेफ्रिजरेटेड वाहन इस्तेमाल करें, ताकि रास्ते में बर्फ बिल्कुल न पिघले।

आपको अपना खुद का ब्रांड बनाना है तो पैकिंग पर भी ध्यान दे। जिसमें आप फूड-ग्रेड पैकेजिंग यूज़ करें और हर पैकेट पर ब्रांड नाम, वजन, पैकिंग डेट और कॉन्टैक्ट डिटेल्स प्रिंट करें। साथ ही सेल्स बढ़ाने के लिए सिर्फ होटल-रेस्टोरेंट तक ही सीमित मत रहिए, बल्कि जूस सेंटर, कैफे, सुपरमार्केट, कैटरिंग कंपनियां और आइसक्रीम पार्लर जैसे ग्राहकों से भी संपर्क करें, और सोशल मीडिया से भी बिजनेस की मार्केटिंग करते रहें।

निष्कर्ष

हमने आपको सबसे आसान भाषा में समझाया। इसलिए अब आप समझ गए होंगे कि आइस क्यूब बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें के बारे में। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले आप अपने निवेश, अच्छी quality, समय पर supply etc. को अच्छे से पूरा करें। साथ ही आप अपने यहां के बाजार से भी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Disclaimer

इस पोस्ट में हमने जो आपको जानकारी दी है वह सामान्य व्यावसायिक अनुभव, बाजार की उपलब्ध जानकारी और फूड प्रोसेसिंग उद्योग से संबंधित Simple तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है। इसलिए आप इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आप अपने बाजार पर पकड़ बनाने के साथ-साथ इसके बारे में पूरी जानकारी अपने बाजार से अवश्य ले।

Leave a Reply