फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें? लागत, मुनाफा और पूरी जानकारी
आज के समय में बिजनेस बहुत ही ज्यादा risky हो गया है इसलिए जब भी कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचता है, तो उसके मन में एक डर जरूर होता है। अगर बिजनेस नहीं चला तो मेरा क्या होगा? अगर ग्राहक नहीं मिले तो क्या होगा? अगर लगाया गया पैसा हमारा डूब गया तो क्या होगा?
यही वजह है कि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें ताकि कम जोखिम में एक स्थापित ब्रांड के साथ कारोबार शुरू किया जा सके। क्योंकि इसमें आपको एक ऐसा बिजनेस मॉडल मिलता है जो पहले से बाजार में अपनी पहचान स्थापित कर चुका होता है।
एक उदाहरण से समझने की कोशिश कीजिए, मान लीजिए आपके सामने दो विकल्प हैं। पहला यह है कि, आप अपना नया फास्ट फूड ब्रांड शुरू करें जिसे कोई नहीं जानता। दूसरा यह हैं कि आप किसी मशहूर कंपनी की फ्रेंचाइजी ले लें जिसे लोग पहले से जानते और पसंद करते हैं। जाहिर सी बात है कि दूसरे विकल्प में ग्राहकों का भरोसा जीतना ज्यादा आसान होगा। इसलिए आपको शुरुआत से ब्रांड बनाने की मेहनत नहीं करनी पड़ती। क्योंकि कंपनी पहले से ही मार्केट में अपनी पहचान बना चुकी होती है और आप उसी पहचान का फायदा उठाकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। साथ में आप यह भी पढ़ें: फर्नीचर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
अगर आप भी सोच रहे हैं कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो यह article आपके लिए है जिसमें आपको इस बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी जैसे: कैसे शुरू करें, लागत,मुनाफा, मार्केटिंग कैसे करें इत्यादि। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
फ्रेंचाइजी बिजनेस क्या होता है?

फ्रेंचाइजी बिजनेस को आसान भाषा में समझने की कोशिश करें तो जब कोई बड़ी कंपनी अपने ब्रांड नाम और बिजनेस मॉडल को दूसरे लोगों के साथ साझा करती है, एक उदाहरण से समझिए मान लीजिए किसी कंपनी ने कई वर्षों की मेहनत से मार्केट में अपना नाम बनाया है। उसके उत्पाद और सेवाएं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और अब वह कंपनी अपने ब्रांड को और तेजी से फैलाना चाहती है। इसके लिए वह अलग-अलग शहरों में लोगों को अपनी फ्रेंचाइजी देती है।
इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति कंपनी को कुछ फीस देता है और बदले में उसे कंपनी के नाम, सिस्टम, ट्रेनिंग और बिजनेस मॉडल का उपयोग करने का अधिकार मिलता है।यानी आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सब कुछ खुद से बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि जब लोग पूछते हैं फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो विशेषज्ञ अक्सर इसे नए उद्यमियों के लिए अच्छा विकल्प मानते हैं।
भारत में फ्रेंचाइजी बिजनेस का भविष्य
क्या आपको पता है पिछले कुछ सालों में भारत में फ्रेंचाइजी इंडस्ट्री ने काफी तेजी से विकास किया है। छोटे शहरों और कस्बों में भी अब लोग बड़े ब्रांड्स की सेवाएं चाहते हैं। इसलिए पहले जहां केवल बड़े शहरों में मशहूर ब्रांड्स दिखाई देते थे, वहीं आज छोटे शहरों में भी उनकी शाखाएं खुल रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों की बढ़ती आय और ब्रांडेड उत्पादों पर बढ़ता हुआ भरोसा है।
आज के दौर में फूड, एजुकेशन, हेल्थकेयर, फिटनेस और रिटेल जैसे क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए यदि आप सोच रहे हैं कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। क्योंकि अगर आने वाले वर्षों की बात करें तो विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में फ्रेंचाइजी बाजार लगातार विस्तार करेगा।
फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
यदि आपको इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आप इन बातों का जरूर ध्यान रखें जो इस प्रकार है:-

1.अपनी रुचि और बजट तय करें
सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप किस प्रकार का बिजनेस करना चाहते हैं। क्या आपको फूड सेक्टर पसंद है? क्या आप एजुकेशन या हेल्थकेयर में रुचि रखते हैं? क्योंकि कई लोग केवल ब्रांड का नाम देखकर फ्रेंचाइजी खरीद तो लेते हैं। लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके क्षेत्र में उस ब्रांड की मांग ही नहीं है। इसलिए जब कई लोग फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें के बारे में सोचते हैं, तो वे अक्सर सीधे कंपनी ढूंढने लगते हैं। लेकिन सही तरीका आपको पता है कि क्या है यह है कि पहले अपना बजट और रुचि तय करें।
2.सही फ्रेंचाइजी ब्रांड चुनें
इस बिजनेस का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यही होता है क्योंकि सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कौन सा ब्रांड चुना है। कई बार कुछ लोग ऐसे होते है जो दूसरों को देखकर निवेश कर देते हैं। लेकिन हर बिजनेस हर जगह सफल नहीं होता। मेरे हिसाब से अगर आपके पास सीमित बजट है, तो ऐसी फ्रेंचाइजी चुनें जिसकी शुरुआती लागत कम हो और वहीं अगर आपके पास अच्छा निवेश है, तो आप बड़े ब्रांड्स पर विचार कर सकते है।
लेकिन ब्रांड चुनते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
- कंपनी कितनी पुरानी है?
- बाजार में उसकी प्रतिष्ठा कैसी है?
- निवेश कितना लगेगा?
- कंपनी ट्रेनिंग देती है या नहीं?
- कंपनी मार्केटिंग में मदद करती है या नहीं?
- अनुमानित मुनाफा कितना है?
इसलिए इन सभी सवालों के जवाब मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि यदि आप गंभीरता से जानना चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो ब्रांड रिसर्च पर पर्याप्त समय जरूर दें।
3.मार्केट रिसर्च करें
सबसे पहले आप यह समझें कि आपके क्षेत्र में लोग किस प्रकार की सेवाओं या उत्पादों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। अगर किसी शहर में पहले से बहुत ज्यादा रेस्टोरेंट हैं, तो वहां फूड फ्रेंचाइजी लेना हमेशा सही फैसला नहीं होगा। क्योंकि हर ब्रांड हर शहर में सफल नहीं होता और साथ में आप यह भी देखें कि आपके इलाके में कौन-सी फ्रेंचाइजी पहले से मौजूद हैं और उनका प्रदर्शन मार्केट में कैसा है। जिससे आपको अवसर और प्रतिस्पर्धा दोनों की बेहतर जानकारी मिलेगी।
इसके अलावा, आप जिस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने की योजना बना रहे हैं उसकी market में प्रतिष्ठा, निवेश लागत, रॉयल्टी शुल्क, ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम की अच्छी तरह से जांच कर ले। क्योंकि सही मार्केट रिसर्च करने से आप एक बेहतर निर्णय ले सकते हैं और आपको भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है स्थानीय बाजार को समझना।
4.कंपनी से संपर्क करें
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको फ्रेंचाइजी लेने की जरूरत होती हैं और फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी से सीधे संपर्क करना आपके लिए एक महत्वपूर्ण कदम होता है। सबसे पहले आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्रेंचाइजी संबंधी जानकारी प्राप्त करें और उनके आवेदन फॉर्म को भरें। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत करके निवेश लागत, रॉयल्टी शुल्क, प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट और अन्य आवश्यक शर्तों को विस्तार से समझें।
एक बात जरूर ध्यान रखें कि किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले आप सभी नियमों और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त करें। आपके लिए कंपनी की विश्वसनीयता, बाजार में उसकी प्रतिष्ठा और अन्य फ्रेंचाइजी पार्टनर्स के अनुभवों की जांच करना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि सही जानकारी और स्पष्ट संवाद के आधार पर लिया गया निर्णय आपके फ्रेंचाइजी बिजनेस की सफलता की संभावना को बढ़ा सकता है। यहीं से फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें की वास्तविक प्रक्रिया शुरू होती है।
5.एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें
फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने से पहले एक एग्रीमेंट होता है जिसे आपको ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है क्योंकि इस दस्तावेज़ में फ्रेंचाइजी की फीस, उसकी रॉयल्टी शुल्क, कॉन्ट्रैक्ट की अवधि, ब्रांड के नियम और दोनों पक्षों की जिम्मेदारियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। आपके लिए किसी भी शर्त को बिना समझे स्वीकार करने से भविष्य में कानूनी या वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको हर बिंदु को अच्छी तरह समझना आवश्यक है।
यदि एग्रीमेंट में कोई भी शर्त स्पष्ट न हो, तो आप कंपनी से उसकी पूरी जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर किसी कानूनी सलाहकार की मदद भी लें सकते है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि एग्रीमेंट में मिलने वाले सपोर्ट, मार्केटिंग सहायता, क्षेत्रीय अधिकार और अनुबंध समाप्त होने की शर्तें स्पष्ट रूप से लिखी गई हों। आपके द्वारा सोच-समझकर किया गया समझौता आपके बिजनेस को सुरक्षित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए अगर आप सच में समझना चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो कानूनी दस्तावेजों को नजरअंदाज भूल के भी न करें।
फ्रेंचाइजी लेने में कितनी लागत आती है?
अब लोगों का सबसे खास सवाल कि इस बिजनेस को शुरू करने की लागत कितनी होती है मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस सवाल का मेरे पास कोई एक जवाब नहीं है क्योंकि हर कंपनी की फ्रेंचाइजी फीस अलग-अलग होती है।
इस बिजनेस की सबसे खास बात यही है कि कुछ छोटी फ्रेंचाइजी 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक भी आपको मिल जाती हैं और वहीं बड़े ब्रांड्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 10 लाख, 20 लाख या उससे भी अधिक निवेश की जरूरत पड़ सकती है। एक बात ओर जिसका जानना आपके लिए जरूरी है कि फ्रेंचाइजी लेते समय केवल फीस को ही लागत न समझें। इसके अलावा भी कई खर्च होते हैं जैसे:
- दुकान का किराया
- इंटीरियर
- स्टाफ की सैलरी
- बिजली और अन्य खर्च
- मार्केटिंग खर्च
- सिक्योरिटी डिपॉजिट
इसलिए निवेश करने से पहले आपको इस बिजनेस का पूरा बजट तैयार करना बेहद जरूरी होता है और GST रजिस्ट्रेशन और टैक्स जानकारी के लिए आप GST Portal का उपयोग कर सकती है।
क्या फ्रेंचाइजी बिजनेस में जोखिम होता है?
हम सब ये तो जानते ही है कि बिजनेस कोई सा भी चाहे छोटा या बढ़ा जोखिम तो होता ही है लेकिन बहुत से लोग सोचते हैं कि फ्रेंचाइजी बिजनेस में बिल्कुल जोखिम नहीं होता पर यह पूरी तरह सच नहीं है। हालांकि फ्रेंचाइजी बिजनेस में जोखिम सामान्य बिजनेस की तुलना में बहुत कम होता है, लेकिन यह जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता।
सबसे पहली बात ये कि अगर आपने गलत लोकेशन चुन ली और ऊपर से ग्राहक सेवा भी खराब रही या बाजार की मांग को समझे बिना अपने निवेश कर दिया, तो नुकसान हो सकता है। क्योंकि फ्रेंचाइजी केवल आपको एक स्थापित ब्रांड देती है। सफलता फिर भी आपकी मेहनत, प्रबंधन और ग्राहक सेवा पर निर्भर करती है। यही कारण है कि कुछ लोग फ्रेंचाइजी लेकर बहुत सफल हो जाते हैं, जबकि कुछ लोग अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाते।
फ्रेंचाइजी बिजनेस में सही लोकेशन का चुनना कितना महत्वपूर्ण है?
हर बिजनेस का लॉकेशन उस बिजनेस की रीढ़ होती है वैसे ही फ्रेंचाइजी बिजनेस की सफलता में लोकेशन का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है। उदाहरणस्वरूप मान लीजिए आपने किसी लोकप्रिय फूड ब्रांड की फ्रेंचाइजी ली, लेकिन उसकी दुकान ऐसी जगह खोल दी जहां लोगों की आवाजाही बहुत कम है। ऐसे में आपके बिजनेस के लिए केवल ब्रांड नाम आपकी मदद नहीं कर पाएगा।
दूसरी तरफ अगर आपने वही दुकान किसी भीड़भाड़ वाले बाजार, मुख्य सड़क या व्यावसायिक क्षेत्र में खोली है, तो ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसलिए लोकेशन चुनते समय आपको इन बातों पर जरूर ध्यान रखना चाहिए: आसपास कितनी आबादी है?,पार्किंग की सुविधा है या नहीं?,प्रतिस्पर्धी कितने हैं?,लोगों की खरीदने की क्षमता कैसी है? क्योंकि कई बार अच्छी लोकेशन खराब बिजनेस को भी सफल बना देती है।
फ्रेंचाइजी बिजनेस की मार्केटिंग कैसे करें?

इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि कंपनी अपने स्तर पर ब्रांड का प्रचार करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस बिजनेस की मार्केटिंग करना आपकी जिम्मेदारी होती है। आपको शुरुआत के समय में लोगों को यह बताना जरूरी है कि आपके क्षेत्र में उस ब्रांड की नई शाखा खुल चुकी है। इसके लिए आप सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर और स्थानीय विज्ञापनों का उपयोग कर सकते हैं।
आज के समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे: Facebook, Instagram और Google Business Profile काफी प्रभावी साधन बन चुके हैं। अगर आप अपने ग्राहकों के साथ अच्छा संबंध बनाते हैं और उन्हें बेहतरीन सेवा देते हैं, तो वे खुद आपके बिजनेस का प्रचार करने लगते हैं। क्योंकि एक बात हमेशा याद रखिए, एक संतुष्ट ग्राहक सबसे अच्छा मार्केटिंग एजेंट होता है।
फ्रेंचाइजी बिजनेस में कितना मुनाफा होता है?
अब एक सवाल लगभग हर निवेशक पूछता है कि इस बिजनेस में मुनाफा कितना होगा तो मैं आपको बता दूं कि इस बिजनेस की सच्चाई यह है कि मुनाफा पूरी तरह इस बिजनेस की कैटेगरी, लोकेशन और प्रबंधन पर निर्भर करता है। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं कि कुछ छोटी फ्रेंचाइजी हर महीने 20,000 से 50,000 रुपये तक का मुनाफा देती हैं और वहीं कुछ बड़ी फ्रेंचाइजी लाखों रुपये की मासिक कमाई भी कर सकती हैं।
एक उदाहरण के लिए फूड, हेल्थकेयर और एजुकेशन सेक्टर की कई फ्रेंचाइजी में अच्छा लाभ देखने को मिलता है। हालांकि आपको केवल मुनाफे के आंकड़ों को देखकर निर्णय नहीं लेना चाहिए क्योंकि आपको यह भी देखना जरूरी है कि निवेश वापस आने में कितना समय लगेगा। लेकिन आमतौर पर यह भी कहा जाता है कि एक सफल फ्रेंचाइजी व्यवसायों में 1 से 3 साल के भीतर निवेश की रिकवरी संभव मानी जाती है।
फ्रेंचाइजी बिजनेस में सफल होने के लिए क्या करें?
यदि आप ऐसा सोच रहे है कि इस बिजनेस में आपको केवल ब्रांड नाम से सफलता मिल जाएगी तो मैं आपको बात दूं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके लिए आपको अपनी भी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इस बिजनेस में सफल होने के लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जैसे:
- सबसे पहले ग्राहक सेवा पर ध्यान दें। क्योंकि कई बार लोग ऐसे भी होते है जो केवल अच्छे व्यवहार की वजह से किसी दुकान पर बार-बार जाते हैं।
- दूसरा, कंपनी के नियमों का पालन करें। आपको पता ही है कि फ्रेंचाइजी मॉडल इसलिए सफल होता है क्योंकि हर शाखा एक समान गुणवत्ता प्रदान करती है।
- तीसरा, अपने स्टाफ को प्रेरित रखें। क्योंकि खुश कर्मचारी ग्राहकों को हमेशा बेहतर अनुभव देते हैं।
- चौथा, लगातार अपने क्षेत्र के बाजार को समझते रहें। जिससे आपको पता हो कि ग्राहक क्या चाहते हैं और किस चीज की मांग बढ़ रही है, इस पर नजर रखना जरूरी है। क्योंकि छोटे-छोटे सुधार समय के साथ आपको बड़े परिणाम दे सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion):
अगर आप कम जोखिम में एक स्थापित ब्रांड के साथ अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए फ्रेंचाइजी मॉडल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन एक बात हमेशा ध्यान रखे कि केवल ब्रांड का नाम देखकर उसमें निवेश करना सही नहीं है।
इसलिए जब भी आप सोचें कि फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें, तो रिसर्च, बजट, लोकेशन और कंपनी के सपोर्ट को जरूर ध्यान में रखें। क्योंकि सही योजना और मेहनत के साथ फ्रेंचाइजी बिजनेस आपके लिए लंबे समय तक स्थिर आय और विकास का मजबूत स्रोत बन सकता है।
FAQ —फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें
Q1. फ्रेंचाइजी का बिजनेस कैसे शुरू करें?
सबसे पहले अपनी रुचि और बजट तय करें, फिर सही ब्रांड चुनकर कंपनी से संपर्क करें और फ्रेंचाइजी प्रक्रिया पूरी करें।
Q2. फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना निवेश चाहिए?
यह कंपनी और बिजनेस मॉडल पर निर्भर करता है। कुछ फ्रेंचाइजी 50,000 रुपये से शुरू हो जाती हैं जबकि कुछ में लाखों रुपये का निवेश लगता है।
Q3. क्या बिना अनुभव के फ्रेंचाइजी ली जा सकती है?
हाँ, अधिकांश कंपनियां ट्रेनिंग प्रदान करती हैं।
Q4. कौन सी फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा मुनाफा देती है?
फूड, हेल्थकेयर, एजुकेशन और फिटनेस सेक्टर की फ्रेंचाइजी अक्सर अच्छा मुनाफा देती हैं।
Q5. क्या छोटे शहर में फ्रेंचाइजी सफल हो सकती है?
बिल्कुल। सही ब्रांड और सही लोकेशन होने पर छोटे शहरों में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।