12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है? 2026 में सालभर कमाई देने वाले 10 शानदार बिजनेस आइडिया
आज के समय में महांगाई को देखते हुए बहुत से लोगों को नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की इच्छा होती है। लेकिन जब बात बिजनेस चुनने की आती है, तो लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है? क्योंकि कोई भी लोग ऐसा बिजनेस शुरू नहीं करना चाहता है जिसकी मांग केवल कुछ महीनों तक ही रहे और फिर उसकी कमाई रुक जाए। यदि आप इनमें से किसी भी बिजनेस को बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो MSME (Udyam) Registration करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे कई सरकारी योजनाओं और लाभों का फायदा मिलता है।
कई लोग ऐसे भी होते है जो बिना Research किए सीजनल बिजनेस शुरू कर देते हैं। जिससे शुरुआत में उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है, लेकिन कुछ समय बाद उनकी ग्राहकों की संख्या कम होने लगती है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे बिजनेस भी हैं जिनकी जरूरत लोगों को पूरे साल पड़ती है। यही कारण है कि इनकी मांग कभी खत्म नहीं होती और कमाई का प्रवाह लगातार बना रहता है। साथ में आप यह भी पढ़ें:सबसे ज्यादा कौन से धंधे में कमाई है
यदि आपको भी जानना है कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है, तो यह Article आपके लिए है। यहाँ हम उन बिजनेस आइडियाज के बारे में विस्तार से बात करेंगे जो छोटे शहर, बड़े शहर और गांव—तीनों जगह सफलतापूर्वक चल सकते हैं।
12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है?
साधारण शब्दों में समझने की कोशिश करें तो एक ऐसा बिजनेस जिसकी मांग हर मौसम में बनी रहे और जो किसी एक त्योहार, सीजन या विशेष अवसर पर निर्भर न हो, उसे 12 महीने चलने वाला बिजनेस कहा जाता है।
ऐसे बिजनेस जो होती है वो आमतौर पर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी होती हैं। उदाहरण के लिए भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाएं और दैनिक उपयोग की वस्तुएं। यदि आप लंबे समय तक स्थिर कमाई करना चाहते हैं, तो आपको ऐसे बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए जिसकी जरूरत लोगों को हर दिन पड़ती हो। इसलिए हम आपको Detail में बता रहे हैं 10 शानदार बिजनेस आइडियाज तो चलिए शुरू करते है।
1.किराना स्टोर – सबसे भरोसेमंद बिजनेस

जब लोगों का यह सवाल होता है कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है तो सबसे पहला नाम किराना स्टोर का आता है। क्योंकि इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हर घर को रोजमर्रा के सामान की जरूरत पड़ती है। चाहे गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश हो, तब भी लोगों को आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले और अन्य घरेलू सामान खरीदने ही पड़ते हैं।
किराना स्टोर की सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्राहक एक बार नहीं बल्कि बार-बार आते हैं। यदि आपकी दुकान पर ग्राहक को उचित दाम और अच्छा व्यवहार मिलता है, तो ग्राहक स्थायी बन जाते हैं। लेकिन अब सवाल यह है कि इसमें निवेश के साथ-साथ कितनी कमाई हो सकती है, तो मैं आपको बता दूं अगर आप एक छोटे स्तर का किराना स्टोर शुरू करना चाहते है तो ₹50,000 से ₹2 लाख तक में शुरू किया जा सकता है और इसमें आप शुरुआत में ₹15,000 से ₹40,000 प्रति माह तक कमा सकते है और यदि अच्छी लोकेशन पर हो तो इससे कहीं अधिक कमाई संभव है।
2.मेडिकल स्टोर का बिजनेस

आज के समय में लोगों के लिए स्वास्थ्य एक ऐसी जरूरत है जो कभी खत्म नहीं हो सकती। यही कारण है कि मेडिकल स्टोर को सबसे सुरक्षित और स्थिर बिजनेस के रूप में गिना जाता है। क्योंकि लोगों को दवाइयों की आवश्यकता पूरे साल पड़ती है। किसी भी मौसम में बीमारी आ सकती है, इसलिए मेडिकल स्टोर का ग्राहक आधार हमेशा बना रहता है और सबसे अच्छी बात ये है कि यदि आपकी दुकान अस्पताल, क्लिनिक या बाजार के पास है तो ग्राहकों की संख्या और बढ़ सकती है।
अब आपका सवाल यह होगा की मेडिकल स्टोर ही क्यों शुरू करें? और इसमें संभावित कमाई कितनी हो सकती है, तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस बिजनेस में सालभर मांग,स्थायी ग्राहक, अच्छा Profit Margin और इसका भविष्य में विस्तार की संभावना है। इसमें एक सामान्य मेडिकल स्टोर से भी आप ₹30,000 से ₹1 लाख या उससे अधिक की मासिक कमाई कर सकते है।
3.डेयरी का बिजनेस

आप लोगों को पता ही होगा कि हमारा भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देशों में से एक है। जिसकी वजह से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दूध और उससे बनने वाले उत्पाद जैसे दही, घी, पनीर और मक्खन की मांग हमेशा बनी रहती है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है, तो डेयरी बिजनेस एक शानदार विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह बिजनेस गांव और शहर दोनों जगह सफलतापूर्वक चलाया जा सकता है और इस बिजनेस के फायदे भी निम्न है, जैसे:- रोजाना कैश फ्लो बना रहता है, हमेशा स्थायी मांग बनी रहती है और इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। आप इसमें छोटे स्तर से भी ₹20,000 से ₹60,000 प्रति माह तक की कमाई कर सकते है।
4.मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस

आज के इस digital दुनिया में लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का उपयोग मेबाइल देखने, वीडियो बनाने और लोगों से बात करने में करता है। क्योंकि मोबाइल जितने अधिक होंगे, उनकी रिपेयरिंग की जरूरत भी उतनी ही बढ़ेगी। यही वजह है कि मोबाइल रिपेयरिंग ऐसा बिजनेस बन चुका है जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
यदि आप मोबाइल रिपेयरिंग सही से सीख लेते हैं, तो कम निवेश में आप अपना काम शुरू कर सकते है और इस बिजनेस की सबसे खास बातें ये है कि यह कम निवेश और छोटी जगह में शुरू किया जा सकता है और भविष्य में आप इसमें मोबाइल एक्सेसरीज भी बेच सकते हैं। क्या आपको पता है एक अनुभवी मोबाइल रिपेयरिंग शॉप मालिक ₹25,000 से ₹80,000 प्रति माह तक कमा सकता है।
5.फास्ट फूड का बिजनेस

आज के भागम भाग वाली जिंदगी में लोगों की जीवनशैली काफी व्यस्त हो चुकी है। कई लोग ऐसे होते है जो घर से बाहर खाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि फास्ट फूड बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मोमोज, बर्गर, चाउमीन, रोल, समोसा और चाट जैसे खाद्य पदार्थों की मांग लगभग हर शहर में रहती है।
यदि आपको इस बिजनेस में सफलता चाहिए तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें, जैसे: खाने का स्वाद अच्छा होना चाहिए, साफ-सफाई का ध्यान रखें, भीड़भाड़ वाली जगह चुनें और सबसे खास बात ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें क्योंकि आज के समय में इसमें competition भी बढ़ती जा रही है। आपको पता है एक छोटी फास्ट फूड दुकान से आप ₹20,000 से ₹1 लाख तक की मासिक कमाई कर सकते है। यही कारण है कि बहुत से लोग इस बिजनेस को 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है, के सबसे लाभदायक विकल्पों में गिनते हैं।
6.जिम और फिटनेस सेंटर का बिजनेस

पिछले कुछ समय से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता काफी तेजी से बढ़ा रही है। जहां पहले के समय में लोग केवल बीमारी होने पर डॉक्टर के पास जाते थे, वहीं अब फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और जिम को अपनी दिनचर्या (Daily Routine) का हिस्सा बना रहे हैं। यही कारण है कि जिम और फिटनेस सेंटर का बिजनेस अभी तेजी से बढ़ रहा है।
अगर आपको पता हैं कि आपके क्षेत्र में युवाओं की संख्या अधिक है और साथ में आप ये भी जानते है कि हमारे आसपास कोई अच्छी जिम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। शुरुआत में आपको कुछ बेसिक मशीनें, ट्रेडमिल, डम्बल और पर्याप्त जगह की जरूरत होगी।
पता है इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है, कि ग्राहक मासिक या वार्षिक Membership लेते हैं। इससे आपको हर महीने नियमित रूप से आय आती रहती है और इस बिजनेस में इसके अलावा आप Personal Training, Diet Consultation और Fitness Products बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते है। यही वजह है कि जब लोग पूछते हैं कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है, तो जिम और फिटनेस सेंटर भी एक मजबूत विकल्प माना जाता है।
7.साइबर कैफे और ऑनलाइन सेवा केंद्र का बिजनेस
भारत में Digital India अभियान के बाद ऑनलाइन सेवाओं की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज भी लाखों लोग सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने, आधार अपडेट कराने, पैन कार्ड आवेदन करने, रेलवे टिकट बुक कराने और दस्तावेज प्रिंट कराने के लिए साइबर कैफे जाते हैं।
यदि आपका साइबर कैफे किसी बाजार, कॉलेज या सरकारी कार्यालय के पास है, तो आपको ग्राहकों की कभी कमी नहीं होगी। शुरुआत में आपको कुछ सामान जैसे: कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर और स्कैनर की जरूरत होगी।
कई लोग ऐसे है जो सोचते हैं कि मोबाइल आने के बाद साइबर कैफे की जरूरत खत्म हो गई है, लेकिन वास्तविकता (Reality) यह है कि कई सरकारी योजनाएं और तकनीकी काम आज भी विशेषज्ञ सहायता के बिना नहीं हो पाते। यही कारण है कि यह बिजनेस साल के 12 महीने चलता ही रहता है।
8.टिफिन सर्विस का बिजनेस
आपको पता ही है कि बड़े शहरों में लाखों छात्र और नौकरीपेशा लोग ऐसे होते है जो अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए रोजना होटल का खाना खाना संभव नहीं होता। इसलिए वे घर जैसा स्वाद और पौष्टिक भोजन चाहते हैं। यहीं से आप टिफिन सर्विस बिजनेस की शुरुआत कर सकते है।
यदि आपको खाना बनाना पसंद है और अगर आप ग्राहकों को साफ-सुथरा एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करा सकते हैं, तो यह बिजनेस आप कम निवेश में शुरू कर सकते है। इस बिजनेस का सबसे अच्छी बात ये है, कि शुरुआत में 10–20 ग्राहकों से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है और ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ आपकी कमाई भी बढ़ती जाती है। यही कारण है कि टिफिन सर्विस को भी 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है की सूची में शामिल किया जाता है।
9.पशुपालन का बिजनेस
ये बात किसी से भी छुपी हुई नहीं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन सदियों से आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। आज के समय में भी गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी पालन जैसे व्यवसाय आज भी लोगों को अच्छी कमाई प्रदान कर रहे हैं। दूध, घी, दही और अंडों की मांग पूरे साल बनी रहती है।
यही वजह है कि पशुपालन आज भी स्थायी और भरोसेमंद व्यवसाय माना जाता है। यदि आपके पास पर्याप्त जगह और पशुओं की देखभाल करने का अनुभव है, तो यह बिजनेस लंबे समय तक अच्छा लाभ दे सकता है। आज के समय में सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छे 12 महीने चलने वाले बिजनेस में से एक माना जाता है।
10.ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सेलिंग का बिजनेस
हम सबको पता है कि आज के समय में लोग बाजार जाने की बजाय ऑनलाइन खरीदारी करना अधिक पसंद करते हैं। इसलिए Amazon, Flipkart, Meesho और अन्य E-commerce प्लेटफॉर्म ने छोटे व्यापारियों के लिए भी नए अवसर पैदा किए हैं। अगर आपके पास अपना कोई उत्पाद है या आप Wholesale Market से सामान खरीदकर ऑनलाइन बेचना चाहते हैं, तो आप यह बिजनेस शुरू कर सकते है।
इसमें आप शुरूआती दिन में आप छोटे स्तर पर काम कर सकते हैं। जैसे-जैसे ऑर्डर बढ़ेंगे, आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि आप पूरे भारत में ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं और अपना Product बेच सकते है। आज कई लोग ऐसे है जो घर बैठे ऑनलाइन स्टोर चलाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
इसलिए यदि आप सोच रहे हैं कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है, तो E-commerce Business आज के समय का सबसे तेजी से बढ़ने वाला विकल्प माना जा रहा है। क्योंकि इसके फायदे निम्न है:-
- कम लागत में शुरुआत संभव।
- पूरे भारत में ग्राहकों तक पहुंच।
- 24 घंटे बिक्री की संभावना।
- घर से संचालन किया जा सकता है।
- भविष्य में तेजी से विस्तार की सुविधा आदि।
अब कुछ लोगों का यह सवाल होगा कि इसमें कमाई कितनी हो सकती है, तो मैं आपको बता दूं शुरुआती स्तर पर आप ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह की कमाई कर सकते है और यदि आपने सही उत्पाद और मार्केटिंग रणनीति के साथ काम किया तो यह आय लाखों रुपये तक पहुंच सकती है।
12 महीने वाला बिजनेस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
मैं आपको कुछ बात बताना चाहूंगा क्योंकि बहुत से लोग केवल कमाई देखकर बिजनेस चुन लेते हैं तो आपको यह गलती बिल्कुल नहीं करनी है इसलिए आप इन बातों का जरूर ध्यान रखें:-
- आपकी रुचि किस क्षेत्र में है।
- आपके पास निवेश कितना है।
- बाजार में इस प्रोडक्ट की मांग कितनी है।
- प्रतिस्पर्धा का स्तर क्या है।
- भविष्य इस प्रोडक्ट की संभावनाएं कैसे रहेगी।
निष्कर्ष (Conclusion):
अब आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि 12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है। यदि आप ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं जिसकी मांग पूरे साल बनी रहे, तो किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, डेयरी बिजनेस, फ्रीलांसिंग, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन कोचिंग जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी बिजनेस केवल आइडिया से सफल नहीं होता। सफलता के लिए सही योजना, निरंतर मेहनत और ग्राहकों की जरूरतों को समझना जरूरी है। यदि आप धैर्य और समर्पण के साथ काम करते हैं, तो एक छोटा बिजनेस भी भविष्य में बड़ा और लाभदायक बन सकता है।
FAQs —12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है?
Q1.12 महीने बिजनेस चलने वाला कौन सा है?
किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, डेयरी बिजनेस, फ्रीलांसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे व्यवसाय पूरे साल चलते हैं।
Q2.कम निवेश में 12 महीने चलने वाला बिजनेस कौन सा है?
मोबाइल रिपेयरिंग, कंटेंट राइटिंग, फ्रीलांसिंग और टिफिन सर्विस कम निवेश वाले अच्छे विकल्प हैं।
Q3.गांव में 12 महीने चलने वाला बिजनेस कौन सा है?
डेयरी, पशुपालन, किराना स्टोर और कृषि आधारित व्यवसाय गांव में अच्छे चलते हैं।
Q4.सबसे ज्यादा कमाई वाला 12 महीने चलने वाला बिजनेस कौन सा है?
डिजिटल मार्केटिंग, मेडिकल स्टोर और ई-कॉमर्स बिजनेस अधिक कमाई देने वाले विकल्पों में शामिल हैं।
Q5.क्या बिना ज्यादा निवेश के बिजनेस शुरू किया जा सकता है?
हाँ, कंटेंट राइटिंग, फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल सेवाएं बहुत कम निवेश में शुरू की जा सकती हैं।